Secret of life in hindi-आज की भाग दौड़ से भरी जिंदगी में, स्थिरता कैसे हासिल करें? अपना मुकाम कैसे हासिल करें? फिर चाहे वह पैसों से जुड़ा हो, या हमारी सेहत से, या फिर हमारे रिश्तों से, ही जुड़ा क्यों ना। इसका जवाब थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि जब हम जीवन के किसी एक हिस्से पर ध्यान देते हैं, तो दूसरा बिगड़ जाता है। आईए जानते हैं क्या है वह जीवन के रहस्य जो हमारी पूरी जो हमारी पूरी जिंदगी को बदल सकते हैं। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं।
Think and grow rich with peace of mind in hindi | थिंक एंड ग्रो रिच इन हिंदी
हमारी Positive Thinking | हमारा Mindset
-जीवन में अगर हमें आगे बढ़ाना है, तो हमें अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। हर किसी इंसान का एक अपना माइंडसेट होता है। जो वह अपने आसपास के वातावरण और लोगों से सीख कर अपनाता है। यही माइंडसेट सफलता पाने में हमारी मदद करता है। दूसरे शब्दों में कहे, तो हम जिस वातावरण में रहते हैं, वैसा ही बन जाते हैं। इसीलिए हमारे आसपास का पॉजिटिव वातावरण हमारे व्यक्तित्व को निखारता है। अपने आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने की शुरुआत, क्यों ना हम खुद से ही करें। अपने अच्छे विचारों को यस (yes) और गलत विचारों को नो (no) कहना सीखे।
इससे गलत विचार, हमारे दिल और दिमाग में नहीं आएंगे। इसका फायदा यह होगा,कि आप एक सकारात्मक सोच वाले इंसान बन जाएंगे। आपके आसपास भी आपकी सकारात्मक सोच का असर पड़ेगा, और आपके आसपास का माहौल बहुत ही खुशनुमा हो जाएगा। लेखक कहते हैं- हर सफल व्यक्ति के पीछे, उसकी सकारात्मक सोच का बहुत बड़ा हाथ होता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो यह बोले कि, मैं तो बहुत नकारात्मक सोच का व्यक्ति हूं ,लेकिन देखो, आज मैं कितना सफल हूं।
इसे अवश्य पढ़ें- मन पढ़ना सीखो-बहुत ही रोचक जानकारी
इसे अवश्य पढ़ें-10 ऐसी आदतें जो आपके जीवन को बदल देगी | 10 Habits That Will Change Your Life in hindi
हमारी सकारात्मक सोच इतनी शक्तिशाली होती है कि इससे हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। अक्सर यह भी देखा गया है कि जब एक सच्चा इंसान सफल बनता है, तो वह अपने साथ-साथ बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है। यह उसकी अच्छी सोच का ही नतीजा होता है। सकारात्मक व्यक्ति और नकारात्मक व्यक्ति दोनों दिखने में लगभग एक जैसे ही होते हैं, तो आप देख करके अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि यह इंसान किस माइंडसेट का है, लेकिन जब आप उनके बात करेंगे, तो आप देखेंगे, कि उनकी जीवन को लेकर क्या अप्रोच है।
उदाहरण के लिए- अगर आप एक सफल व्यापारी बनना चाहते हैं, या करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आप उन दोनों ही व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक सोच वाला इंसान, आपको सफल व्यापारी बनने में या करोड़पति बनने में क्या-क्या परेशानियां है, यह सब गिनाने लग जाएगा। वही पॉजिटिव सोच वाला इंसान पहले कुछ सोचेगा, फिर आपको सलाह देगा, कि सफल बिजनेसमैन या करोड़पति बनने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।
इसे अवश्य पढ़ें-Redesigning Life Goals for True Happiness in hindi | Motivational speech in hindi
कुल मिलाकर, आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आप जैसा सोचते हैं, वैसे ही आप धीरे-धीरे बन भी जाते हैं, क्योंकि आप जो सोचते हैं, उन विचारों का असर ब्रह्मांड तक पहुंचता है, और आपके आसपास का वातावरण आपके विचारों के हिसाब से ढलने लगता है।
सुबह जल्दी उठने की आदत | Morning Rituals in hindi
– सुबह जल्दी उठने की आदत आपको बहुत तरोताजा और पावरफुल बन सकती है। इसे हल्के में बिल्कुल ना ले। आपकी सुबह यह तय करती है कि आपका सारा दिन कैसा जाने वाला है, क्योंकि सुबह के समय में आपकी ध्यान करने की ताकत सबसे ज्यादा होती है। जब हम सुबह जल्दी उठते हैं, तो हमें ज्यादा समय मिलता है। हम पूरे दिन की दिनचर्या बना सकते हैं। जो हमारी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करता है। जल्दी उठने के लिए जल्दी सोना भी जरूरी है, ताकि जब आप सुबह उठते हैं तो आपका दिमाग पूरी तरह फ्रेश हो।
लेखक कहते हैं- सोने से पहले कभी भी नकारात्मक ना सोचे। सोने से पहले दिन भर में की गई, अच्छी बातों के बारे में सोचें। ताकि अगले दिन जब आप उठे, तो पॉजिटिविटी से भरे रहे।
इसे अवश्य पढ़ें-Life lesson from buddha | जीवन की सीख | Self knowledge
जीवन एक संघर्ष है | Life में struggle | Secret of life in hindi
“जीवन एक संघर्ष है” संघर्ष शब्द पढ़ने में छोटा है, पर यह जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि जीवन को ही संघर्ष कहा जा सकता है। सभी प्राणियों को, व्यवस्थित जीवन जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, चाहे वह मानव हो, जानवर हो, या पक्षी हो, सभी को जीवन में प्रयत्न और संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष ही वह कुंजी है जिससे मानव अपने सम्पूर्ण जीवन को आनंदमय बना सकता है। संघर्ष जीवन को सुंदर बनाने और सुधारने में मदद करता है, और इससे एक ऐसा अनुभव होता है जिसे हम कभी नहीं भूलते हैं।
इसे अवश्य पढ़ें-Fast Weight Loss | Burn Belly Fat | No Deiting in hindi | 5 स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन घटाएं
संघर्ष से हम न केवल आगे बढ़ते हैं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि कैसे सही तरीके से जीवन का आनंद लेना है। संघर्ष करते हुए हम नए क्षेत्रों में अपनी सीमाओं को पार करते हैं और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने का साहस करते हैं। इससे हम अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचते हैं। इसलिए, हमें चाहिए कि हम संघर्ष को अपने जीवन का हिस्सा मानें और इसका सही रूप से सामना करें, क्योंकि यह हमें जीवन की सबसे बहुमूल्य शिक्षाएँ देता है।
The Power of your subconscious mind | अवचेतन दिमाग की शक्ति
दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति | Determination और willpower
दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति हमारे जीवन के दो महत्वपूर्ण संसाधन हैं जो हमें सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं। इन गुणों के साथ, हम हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जब हम दृढ़ निर्णय लेते हैं और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करते हैं, तब ही हमें सफलता मिलती है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है। दृढ़निश्चय बनाए रखने के लिए हमें जिद्दी बनना होगा, अर्थात अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें हर संभावित प्रयास करना होगा। सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए, हमें इन संसाधनों का सही रूप से उपयोग करना होगा।
इसे अवश्य पढ़ें-आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi बढ़ता है।
सफल होने की जिद आपको सही मार्ग पर ले जाएगी और सफलता आपके कदमों में होगी। इसलिए, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ, हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी कड़ी मेहनत करनी चाहिए। सफलता का अनुभव करने का ख्वाब देखते हुए, हमें हर कदम पर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कुछ और रोचक जानकारियां-
भगवान सबके मन की बात कैसे जानते हैं | Divine Power of God | Maharaj ji Premanand :11
झूठे गुरु से कैसे बचें | Tantrik se kaise Bache | Premanand Maharaj ji | एकांतिक वार्तालाप : 10
ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें | Vikas Divyakirti Best Hindi Motivational Speech 2025
मृत्यु का भय क्यों होता है | Fear Of Death in Hindi | Premanand Maharaj ji | एकांतिक वार्तालाप
सकारात्मक सोच और मां लक्ष्मी का संबंध | Relationship between positive thinking and Maa Lakshmi
भगवान की भक्ति कैसे करें | How to worship God in hindi | Premanand Maharaj ji | एकांतिक वार्तालाप
समर्पण से आलस्य या प्रेरणा | Laziness or inspiration from dedication in Hindi | Maharaj ji Premanand
भजन में मन क्यों नहीं लगता | शादी के बाद भजन में कमी | Premanand Maharaj Ji | Spiritual Talk
राधे राधे जपने से क्या लाभ है | What is the benefit of chanting Radhe Radhe | Premanand Maharaj Ji
भगवत प्राप्ति कैसे करें | गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति | Premanand Maharaj ji | Akantik Vaartalaap
प्रारब्ध और कर्म का आध्यात्मिक अर्थ | Spiritual meaning of destiny and karma | Premanand Maharaj
धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति | Dharmik Karma Se Paap Mukti | Guru Vani | Premanand ji Maharaj
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर | Jai hanuman gyan gun sagar | हनुमान चालीसा लिखित में
प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी | 5 inspirational Quotes in hindi
जीतने की कला /5 magical rules for art of winning
हमारे आजकल की शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक शिक्षण की क्या आवश्यकता है।