Buddha Inspirational story to never give up in hindi | जीवन में कभी हार नहीं मानना | आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां

Buddha Inspirational story-प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में लक्ष्य को निर्धारित करता है। जिससे वह अपनी योग्यता और प्रगति की परख करता है। यदि लक्ष्य हासिल नहीं होते हैं, तो वह अपनी कमियों को देखा है, और उसमें सुधार करता है, और फिर उस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करता है। कई लोग अपने लिए लक्ष्य को निर्धारित करने की कोशिश करते हैं, और उसको पाने के लिए रणनीति भी बनाते हैं। लेकिन वह असफल होते हैं। इस कहानी में आज, हम भगवान बुद्ध से जुड़ी एक प्रेरक घटना के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आपके लिए एक संदेश है।

Buddha Inspirational story to never give up | जीवन में कभी हार नहीं मानना

भगवान बुद्ध को जब ज्ञान की प्राप्ति हो गई, तो वे संसार को उस ज्ञान से अलौकित करने निकल पड़े। भगवान बुद्ध किसी गांव में, जीवन के विभिन्न आयामो पर, प्रतिदिन व्याख्यान देते। उनके प्रवचनों में जीवन का सार छिपा रहता। उनकी बातों को लोग बहुत गौर से सुनते थे। एक व्यक्ति बिना नागा किए, उनकी व्याख्या सुनता। बहुत समय बीत जाने के बाद भी, उसने अपने अंदर कोई विशेष बदलाव नहीं पाया, इससे परेशान होकर, वह एक दिन बुद्ध के पास गया और बोला, कि वह लंबे समय से एक अच्छा इंसान बनने के लिए, उनके प्रवचनों को सुनता रहा है।

लेकिन इससे उसे कोई विशेष लाभ नहीं हुआ। वह एक अच्छा इंसान नहीं बन पाया। उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उसकी बातों को सुनकर बुद्ध मुस्कुराए। उन्होंने उसके सामने उसके गांव का नाम, वहां तक जाने की दूरी, वह अपने गांव कैसे जाता है, आदि जैसे प्रश्नों की झड़ी लगा दी। जब बुद्ध ने उससे कहा कि क्या वहां बैठे-बैठे अपने गांव पहुंच जाएगा, तो वह झुंझला गया। उसने कहा कि ऐसा तो बिल्कुल भी संभव नहीं। उसे वहां तक पहुंचाने के लिए पैदल चलकर जाना ही पड़ेगा। इस पर भगवान बुद्ध ने कहा कि अब आपको, अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

यदि आपको, अपने गांव का रास्ता पता है,तो इस जानकारी को व्यवहार में लाए बिना, वहां तक नहीं पहुंचा जा सकता। उसी प्रकार आपके पास ज्ञान है। आप इसको, अपने जीवन में, अमल में लाएं बिना, एक बढ़िया इंसान नहीं बन सकते। ज्ञान को अपने व्यवहार में लाना आवश्यक है। इसके लिए आपके दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करना होगा।

तो दोस्तों इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि अगर हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचना है, तो हमें अपने ज्ञान का, सही तरह से उपयोग, करना होगा। केवल बैठे-बैठे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते। हमें उस पर काम करना ही होगा।

गौतम बुद्ध की प्रेरणादायक कहानियाँ

Life lesson from buddha | जीवन की सीख | Self knowledge

Buddha Inspirational story to never give up | जीवन में कभी हार नहीं मानना

Biography of gautam buddha | भगवान बुद्ध का जीवन परिचय

Gautam Buddha or buddhism in hindi | गौतम बुद्ध और बौद्ध धर्म

जय श्री कृष्णा 🙏🙏 जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।🙏🙏

1 thought on “Buddha Inspirational story to never give up in hindi | जीवन में कभी हार नहीं मानना | आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां”

Leave a Comment

error: