आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

The Three Biggest Obstacles to Success-क्या आप में से कोई कभी ट्रैफिक में फंसा है? कितनी फ्रस्ट्रेशन होती है। कितना गुस्सा आता है। फंसे रहने का नतीजा यह होता है कि गुस्सा, नाराजगी, मायूसी, धीमे-धीमे क्यों ना हो,लेकिन जब हम आगे बढ़ते हैं ना, तो इस गति में, इस मूवमेंट में, उस तरक्की में एक समाधान का अनुभव, एक खुशी का एहसास होता है। अपनी पर्सनल लाइफ हो या रिश्ते, या नौकरी हो, या बिजनेस, या हमारा अध्यात्म, एक ही जगह पर फंसे नहीं रहना चाहिए। चाहे कोई भी क्षेत्र हो या फिर कोई भी फील्ड हो, हम सब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। सफलता पाना चाहते हैं।

इसे भी जरूर पढ़े- Management skill Powerful Life lesson from Sunderkand in hindi | सुंदरकांड से जीवन की सीख हिंदी में

आइए जानते हैं उन तीन बातों को, जो सफलता की जानी दुश्मन है। उन तीन बातों को समझे और अपने दिमाग से, अपने जहन से उखाड़ कर, निकाल कर फेंक दे। तब होगी तरक्की। तब आएगी सफलता।

सबसे पहली बात लोग क्या कहेंगे | What’s the first thing people will say-

लोग क्या सोचेंगे। अरे भाई लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं? यह बात भी अगर हम सोचेंगे, तो वो लोग क्या सोचेंगे? सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग?

VIDEO: जिंदगी का सही नजरिया: आगे बढ़ने के तीन सबक | The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

इसे भी जरूर पढ़े- How to handle mental pressure in hindi | मानसिक दबाव

The Three Biggest Obstacles to Success
Three Biggest Obstacles to Success

 

एक बार एक फल वाला बाजार में बैठकर फल भेज रहा था। अपनी दुकान पर एक बोर्ड लगाया हुआ था और उसे पर चौक से लिख रखा था यहां ताजे फल बेचे जाते हैं। एक ग्राहक ने उससे कहा, हमें मालूम है तुम यहां बैठे हो, वहां नहीं। इसलिए इस लाइन से इस पंक्ति से यहां शब्द हटा दो। फल वाले ने यहां शब्द मिटा दिया। अब बोर्ड पर यह लाइन थी, ताजे फल बेचे जाते हैं। दूसरा ग्राहक आया और बोला हम जानते हैं कि तुम ताजा फल ही बेच रहे हो। कोई सड़े हुए फल थोड़ी ना बेच रहे हो।

इसे भी जरूर पढ़े- सफल होने का सबसे आसान तरीका | The easiest way to succeed in hindi

इसलिए अपनी इस पंक्ति से ताजे शब्द को मिटा दो। इस बार फल वाले ने ताजे शब्द को भी मिटा दिया। अब उसके बोर्ड पर बचा फल बेचे जाते हैं। अब तीसरा आदमी आया और कहने लगा, क्या लिख रखा है बाजार में, क्या मुफ्त में थोड़ी ना बांट रहे हो, चलो बेचे जाते हैं को भी  मिटा दो। बेचारे फल वाले ने जो बचे हुए शब्द थे, वह भी मिटा दिए। और अब वह बोर्ड खाली हो गया। फिर एक चौथा व्यक्ति आया।  फल वाले से बोला अरे पागल हो क्या? इतना अच्छा बोर्ड रखा है कुछ लिखते क्यों नहीं?

इसे भी जरूर पढ़े- आत्मविकास के चार चरण | आत्मविकास के 4 स्वरूप | Self development in hindi

दोस्तों! दुनिया में हर एक इंसान की अपनी एक राय होती है, और वैसे भी इंसान, दूसरों को सलाह देने में बहुत माहिर होता है। हम यह नहीं कह रहे कि आप दूसरों की सलाह ना सुने। बस यह कह रहे हैं कि उनकी राय सुनते-सुनते अपनी राय ना भूल जाए। उनके शोर में, अपनी आवाज को ना खो बैठे। आप सभी ने वह प्रसिद्ध गाना सुना है ना-

“कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। 

छोड़ो बेकार की बातों में, कहीं बीत न जाएं रैना।”

इसे भी जरूर पढ़े- Buddha Inspirational story to never give up in hindi | जीवन में कभी हार नहीं मानना | आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां

 

इसलिए हारे हुए की सलाह जरूर सुने ,और जीते हुए व्यक्ति का तर्जुबा। लेकिन दिमाग लगाइए  खुद का। डरिए मत कि हम कहीं गलती कर बैठे तो, गलतियों से ही तो सीखोगे। गलतियों से ही तो खुद का तजुर्बा आएगा। हारेंगे तो सीखेंगे। जीतेंगे तो सिखाएंगे

दूसरी बात मेरी किस्मत खराब है | Secondly, my luck is bad-

दोस्तों! अगर किसान बारिश न होने को यह कहे कि मेरी किस्मत खराब है। इसलिए मैं खेत नहीं जोतुंगा। तो क्या जब  किस्मत बदल जाएगी, बारिश आ जाएगी। हम भी मानते हैं कि कई बार अपना वक्त खराब चल रहा होता है। लेकिन एक बात बताएं, बुरे वक्त का भी,  एक दिन बुरा वक्त आता है इसलिए अपनी किस्मत बदलने का इंतजार ना करें। अपनी मेहनत करते रहे। वह मेहनत एक इन्वेस्टमेंट है। जब भी वक्त बदल जाएगा, आपकी तैयारी जोरदार  हुई होगी और आप अपनी सफलता की फसल काटने के लिए तैयार होंगे। इसलिए कहते हैं-

“हाथों की लकीरों पर मत जाया करिए,

नसीब तो उनके भी होते हैं, जिनके हाथ नहीं होते हैं।”

इसे भी जरूर पढ़े- Mind reading ke liye 3 method | मन पढ़ना सीखो | Inspirational story in hindi | ज्ञानवर्धक बातें

तीसरी और आखरी बात | Third and last thing-

अपने मन से यह बात निकाल दीजिए कि जिंदगी पर्फेक्ट बन सकती है। सब चाहते हैं कि एक आईडिया लाइफ, एक आदर्श लाइफ, एक परफेक्ट लाइफ हो, जहां सब खुश हो, सब सही हो। इस वहम को अपने दिल से निकाल दीजिए।

जिंदगी को समझना बड़ा मुश्किल है-

“कोई सपनों की खातिर अपनों से दूर रहता है, और कोई अपनों की खातिर सपनों से।”

अपने दिल के सारे अरमान,अपने हिसाब से थोड़ी ना पूरे होते हैं। माना कि जिंदगी जख्मो से भरी है,वक्त को मरहम बनाना सीख लो मौत से एक दिन हरना है जरूर, लेकिन पहले जिंदगी से तो जितना सीख लो।

इसे भी जरूर पढ़े- खुश रहना चाहते हैं तो क्या करें!/Khush rahana chahte hai to kya kare

याद रखिए, जिंदगी में हर किसी को अपने-अपने हिस्से के संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी हमें लगता है कि दूसरों की जिंदगी बहुत आसान और परफेक्ट है, लेकिन असल में, हर किसी के जीवन में संघर्ष और मुश्किलें होती हैं।

इस सफर में सुख-दुख, हार-जीत, सफलता-असफलता सब कुछ शामिल है। इसीलिए, जिंदगी की हर चुनौती का सामना हिम्मत और धैर्य से करें। जब तक आप अपनी कोशिश जारी रखेंगे और हर स्थिति में खुद को मजबूत बनाए रखेंगे, तब तक आप जिंदगी की हर मुश्किल को पार कर पाएंगे।

“कभी-कभी हारना भी जीतने की तैयारी का हिस्सा होता है।”

इसलिए हार से घबराएं नहीं, उससे सीखें और आगे बढ़ें। यही जिंदगी का असली मजा है।

इसे भी जरूर पढ़े- एक छोटी सी कहानी शिक्षा वाली | Inspired Short story in hindi | आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियाँ

जब हम अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हैं और उन्हें सुधारने का प्रयास करते हैं, तभी हम सच्ची प्रगति कर सकते हैं।

“ठोकरें खाकर ही इंसान चलना सीखता है।”

जीवन में गिरना और उठना दोनों जरूरी हैं। गिरने से हमें अपनी कमियों का पता चलता है और उठने से हमें अपने संकल्प की शक्ति का अनुभव होता है।

“खुद को समय दें, खुद को समझें, और खुद से प्यार करें।”

इसे भी जरूर पढ़े- मनुष्य को अहंकार क्यों नहीं करना चाहिए | बेस्ट प्रेरणादायक सुविचार | Why should a man not be arrogant in hindi

जब हम अपने आप को समय देते हैं, खुद को समझते हैं और खुद से प्यार करते हैं, तो हम अपनी मानसिक और भावनात्मक स्थिति को मजबूत बना पाते हैं। यही हमें हर कठिनाई का सामना करने के लिए तैयार करता है।

“सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।”

अपनी जिंदगी के सपनों को सच बनाने के लिए मेहनत करें। यह सफर आसान नहीं होगा, लेकिन जब आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे, तो हर छोटी सफलता आपको बड़ी जीत के करीब ले जाएगी।

याद रखें कि हर नया दिन एक नया अवसर है। इसे अपनाएं, इससे सीखें और इसका पूरा आनंद लें। जिंदगी को खुलकर जीएं और हर पल का सम्मान करें। यही आपके जीवन को खूबसूरत बनाएगा और आपको सच्ची खुशी और संतुष्टि देगा।

हमारे शरीर और मानसिक आरोग्य का आधार हमारी जीवन शक्ति है। वह प्राण शक्ति भी कहलाती है।

1 thought on “आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi”

Leave a Comment

error: