ऐसे पाएं आध्यात्मिक ज्ञान | Spirituality inspired in hindi | Get spiritual knowledge like this in hindi -अध्यात्म का शाब्दिक अर्थ है आत्मा का अध्ययन। यानी स्वयं का अध्ययन। यदि आपको स्वयं का ज्ञान है तो आप जानते हैं कि हमें कैसे जीवन जीना है। आप सत्य को जानते हैं और जो स्वयं को जानता है। वह हमेशा के लिए समस्त प्रकार के दुखों से हो दूर जाता है। वह सुख और दुख में एक समान व्यवहार करता है। वह ना दुख में अत्यधिक दुखी होता है और ना सुख में जरूर से ज्यादा खुश। जब इंसान एक बार अध्यात्म की ज्ञान से जुड़ जाता है। वह स्वयं अपनी आत्मा से जुड़ जाता है।
इसे भी जरूर पढ़े- जीवन मृत्यु और पुनर्जन्म भागवत गीता की दृष्टि से | कृष्ण का ज्ञान | Krishna ka motivated Gyan in hindi
Spirituality | आध्यात्मिक ज्ञान
प्रार्थना एक तरह का आध्यात्मिक पुल है जो हमें सीधे परमात्मा से जोड़ता है। परमात्मा से जुड़ने के लिए हम प्रार्थना का मार्ग अपनाते हैं प्रार्थना आध्यात्मिकता का एक अभिन्न अंग है हमें यह भी समझना चाहिए कि अध्यात्मिकता धर्म से अलग होती है अलग-अलग धर्मों में अलग-अलग प्रार्थनाएं हो सकती है कुछ विशेष अनुष्ठानों विधियां शामिल हो सकती हैं लेकिन अध्यात्म इन सबसे ऊपर होता है अध्यात्म रीति रिवाज अनुष्ठान या संस्कार के बारे में नहीं है
अध्यात्म आत्मा का विज्ञान है.ईश्वर कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक शक्ति है एक शक्ति जो सर्वज्ञ सर्वव्यापी सर्वशक्तिमान सर्वोच्च और अमर है और जब हम किसी मूर्ति की पूजा करते हैं तो हम उस माध्यम से उस शक्ति की पूजा करते हैं जो हमें एहसास दिलाती है कि ईश्वर हर जगह है हर चीज में है और हम ईश्वर का ही एक हिस्सा है
इसे भी जरूर पढ़े- जीवन, मृत्यु और कर्म का चक्र | Cycle of Life, death and Karma in hindi

Meditation | आध्यात्मिक ज्ञान
अध्यात्म से जुड़ने के लिए ध्यान एक मार्ग है लोग ध्यान लगाने के लिए कई तरह की तकनीकों का पालन करते हैं लेकिन लक्ष्य सबका एक ही है कि हमारा मन किस तरह स्थिर हो हमारा मन बहुत चंचल होता है हमें अपने मन को स्थिर बनाने के लिए निरंतर ध्यान से जोड़ना है ध्यान का प्रयास करना है और ध्यान के माध्यम से आप अपने आप से जुड़ सकते हैं अध्यात्मिक ध्यान में यह स्वीकार करना है कि आप कौन हैं वास्तव में खुद से दोस्ती करने का पहला कदम है.ध्यान शरीर के लिए आध्यात्मिक दवा की तरह काम करता है।
इसे भी जरूर पढ़े- The Power of your subconscious mind | अवचेतन दिमाग की शक्ति |
आध्यात्मिक ज्ञान कैसे प्राप्त करे | आध्यात्मिक ज्ञान
इसे भी जरूर पढ़े- सफल होने का सबसे आसान तरीका | The easiest way to succeed in hindi
Importance of chanting | आध्यात्मिक ज्ञान
अध्यात्म से जुड़ने के लिए मंत्रों का विशेष महत्व है. भारत की प्राचीन 14 विद्या में से एक मंत्र विज्ञान है मंत्रों का सीधा संबंध मस्तिष्क विज्ञान से है हम जिन मंत्रों का उच्चारण करते हैं वह हमारे मस्तिष्क से होते हुए शरीर पर प्रभाव डालते हैं हमारे मन और मस्तिष्क को शांत बनाते हैं मंत्रों के जप से हमारी अध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है मंत्रों की ध्वनि हमें सीधे ब्रह्मांड की अनंत शक्तियों से जोड़ती है

Feeling happiness | आध्यात्मिक ज्ञान
सच्ची आध्यात्मिकता हमें दूसरों से जोड़ती है हमें दूसरों की मदद करने उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है जैसे जैसे व्यक्ति आध्यात्मिकता के मार्ग में आगे बढ़ता है वैसे वैसे उसे आंतरिक खुशी का एहसास होता है और उसे समझ आता है कि जो खुशी और शांति वह बाहरी दुनिया में ढूंढ रहा था वह तो उसके अंतर्मन में ही छुपी है और वह जितनी खुशी जितनी हंसी पॉजिटिव एनर्जी दूसरों को देता है उतना ही ज्यादा उसे खुशी का एहसास होता है
Yog darshan | आध्यात्मिक ज्ञान
योग शब्द का अर्थ है जोड़ना, परमात्मा से जोड़ने वाला दर्शन, योग दर्शन है इसको पतंजलि योग दर्शन भी कहते हैं इस योग को साक्षात्कार करने के बाद पतंजलि ऋषि ने इसको लिखा. यह नियम यम, नियम आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि इसके आठ अंक है इसलिए इसको अष्टांग योग भी कहते हैं श्रीमद् भागवत गीता में भी भगवान ने इसका बहुत महत्व बताया है
योग दर्शन में एकाग्रता को प्राणायाम कहा जाता है इन योग शब्दों को याद रखें, आकाश सर्व व्यापी अस्तित्व, ब्रह्मांड ऊर्जा का स्रोत, प्राणायाम महत्वपूर्ण बल, प्राण का नियंत्रण,प्राणायाम, इस प्रकार हम पाते हैं कि सब कुछ आकाश से बना है और प्राण ब्रह्मांड में व्याप्त जीवन शक्ति है और गति में आकाश है प्राणायाम इस बल को नियंत्रित करने की विधि है अभियोग दर्शन, अध्यात्म की समझ हमें दुख है और पीड़ा से मुक्त करती है शक्ति का ज्ञान हीअसंभव को संभव बनाता है जब आप कानून के इस कानूनी कामकाज को समझेंगे तो आप योग को समझेंगे आकाश एक मौलिक पदार्थ है इसके प्रति एक भाग में सभी शक्तियां समाहित है जो हमेशा मौजूद रहेंगे
You may also like this:-
योग दर्शन | Yog darshan in hindi
प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी | 5 inspirational Quotes in hindi
चिंता छोड़ो सुख से जियो | Chintao per vijay
श्री कृष्ण वाणी से ज्ञान ज्योति | Shree Krishna vaani gyan jyoti
ध्यान क्या है और कैसे करे ? | Why is it important to stay focused in hindi ?
5 तरीके मन को एकाग्र कैसे करें/ How to be focused
आध्यात्मिक कहानियाँ | Spiritual Stories in hindi
शाश्वत सुख का क्या अर्थ है | शाश्वत सुख का आनंद | Eternal Happiness in hindi
प्राण शक्ति क्या है | कैसे जागृत करें प्राण शक्ति | How to awaken life force in hindi