अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

Akbar Birbal- कौवों की गिनती

Akbar Birbal-बीरबल की चतुराई से बादशाह अकबर और सभी दरबार परिचित थे। फिर भी अकबर, बीरबल की चतुराई का परीक्षा लेते रहते थे।

ऐसे ही एक सुबह बादशाह अकबर ने बीरबल को बुलाया और बगीचे में घूमने के लिए चले गए। वहां पर बहुत सारे पक्षी आवाज कर रहे थे। अचानक बादशाह अकबर की नजर एक कौवे पर पड़ी और उनके मन में शरारत सूझी। उन्होंने बीरबल से कहा, “मैं यह जानना चाहता हूं कि हमारे राज्य में कुल कितने कौवे हैं।” यह सवाल थोड़ा अटपटा जरूर था, लेकिन फिर भी बीरबल कहा, “महाराज मैं आपके इस प्रश्न का जवाब दे सकता हूं, लेकिन मुझे थोड़ा समय चाहिए।” अकबर ने मन ही मन मुस्कुराते हुए बीरबल को समय दे दिया।

Akbar Birbal
Akbar Birbal

कुछ दिनों के बाद बीरबल दरबार में आए, तो शहंशाह अकबर से पूछा, “बोलो बीरबल कितने कौवे हैं हमारे राज्य में।” बीरबल बोले, “महाराज हमारे राज्य में करीब 323 कौवे हैं।” यह सुनते ही सभी दरबारी बीरबल को देखने लगे।

फिर बादशाह अकबर बोले, “अगर हमारे राज्य में कौवों की संख्या इससे ज्यादा हुई तो?” बीरबल बोले, “हो सकता है कि महाराज कुछ कौवे हमारे राज्य में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हों।”

इस पर बादशाह अकबर ने कहा, “अगर कम हुए तो?” तब बीरबल बाेले, “हो सकता है कि हमारे राज्य के कौवे दूसरे देश अपने रिश्तेदारों के यहां गए हों।”

जैसे ही बीरबल ने यह बात कही पूरा दरबार ठहाकों से गूंज उठा और एक बार फिर बीरबल अपनी बुद्धि के कारण प्रसंशा के पात्र बन गए।

कहानी से सीख | Akbar Birbal

बच्चों, इस कहानी से यह सीख मिलती है कि अगर दिमाग का इस्तेमाल किया जाए, तो हर समस्या का हल और सवाल का जवाब ढूंढा जा सकता है।

अकबर-बीरबल की कहानियां | Akbar Birbal ki Kahaniyaa

अकबर-बीरबल की चतुराई

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर-बीरबल की चतुराई | Akbar-Birbal ki Chaturaai

अकबर-बीरबल की चतुराई-Akbar-Birbal ki Chaturaai एक समय की बात है जब बादशाह अकबर का परचम पूरे विश्व में फैलने लगा ...
Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना - Badshah Ka Sapna एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल ...
अकबर बीरबल की कहानी

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर कैसे मिले बीरबल से? अकबर बीरबल की कहानी-अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार ...
akbar ka sala

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

Akbar Ka Sala-बीरबल की बुद्धि और समस्या को भाप लेने की कला के कारण बादशाह उन्हें खूब पसंद करते थे। ...
Akbar Birbal

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

Akbar Birbal- कौवों की गिनती Akbar Birbal-बीरबल की चतुराई से बादशाह अकबर और सभी दरबार परिचित थे। फिर भी अकबर, ...
अकबर बीरबल

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात ...

अकबर बीरबल की रोचक कहानियां-

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती/Akbar Birbal Story in hindi

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

जय श्री कृष्णा 🙏🙏 जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।🙏🙏

 

1 thought on “अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi”

Leave a Comment

error: