अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर कैसे मिले बीरबल से?

अकबर बीरबल की कहानी-अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार के लिए समय निकल ही लेते थे। बाद में वे अपने समय के बहुत ही अच्छे घुड़सवार और शिकारी भी कहलाये। एक बार राजा अकबर शिकार के लिए निकले, घोडे पर सरपट दौड़ते हुए उन्हें पता ही नहीं चला और केवल कुछ सिपाहियों को छोड़ कर बाकी सेना पीछे रह गई। शाम घिर आई थी, सभी भूखे और प्यासे थे, और समझ गए थे कि वो रास्ता भटक गए हैं। राजा को समझ नहीं आ रहा था की वह किस तरफ़ जाएं।

इसे भी जरूर पढ़े- अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

कुछ दूर जाने पर उन्हें एक तिराहा नज़र आया। राजा बहुत खुश हुए चलो अब तो किसी तरह वे अपनी राजधानी पहुँच ही जायेंगे। लेकिन जाएं तो जायें किस तरफ़। राजा उलझन में थे। वे सभी सोच में थे किंतु कोई युक्ति नहीं सूझ रही थी। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का उन्हें सड़क के किनारे खड़ा-खडा घूर रहा है। सैनिकों ने यह देखा तो उसे पकड़ कर राजा के सामने पेश किया।

राजा ने कड़कती आवाज़ में पूछा, “ऐ लड़के, आगरा के लिए कौन सी सड़क जाती है”? लड़का मुस्कुराया और कहा, “जनाब, ये सड़क चल नहीं सकती तो ये आगरा कैसे जायेगी”। महाराज जाना तो आपको ही पड़ेगा और यह कहकर वह खिलखिलाकर हंस पड़ा।

इसे भी जरूर पढ़े- अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

सभी सैनिक मौन खड़े थे, वे राजा के गुस्से से वाकिफ थे। लड़का फ़िर बोला, “जनाब, लोग चलते हैं, रास्ते नहीं।”
यह सुनकर इस बार राजा मुस्कुराया और कहा, “नहीं, तुम ठीक कह रहे हो। तुम्हारा नाम क्या है”, अकबर ने पूछा।
“मेरा नाम महेश दास है महाराज”, लड़के ने उत्तर दिया, और आप कौन हैं ?

इसे भी जरूर पढ़े- अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर ने अपनी अंगूठी निकाल कर महेश दास को देते हुए कहा, “तुम महाराजा अकबर – हिंदुस्तान के सम्राट से बात कर रहे हो”, मुझे निडर लोग पसंद हैं। तुम मेरे दरबार में आना और मुझे ये अंगूठी दिखाना। ये अंगूठी देख कर मैं तुम्हें पहचान लूंगा। अब तुम मुझे बताओ कि मैं किस रास्ते पर चलूँ ताकि मैं आगरा पहुँच जाऊं।
महेश दास ने सिर झुका कर आगरा का रास्ता बताया और जाते हुए हिंदुस्तान के सम्राट को देखता रहा।
इस तरह अकबर भविष्य के बीरबल से मिले।

अकबर-बीरबल की कहानियां | Akbar Birbal ki Kahaniyaa

Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story

बीरबल की स्वर्ग यात्रा : अकबर-बीरबल की कहानी | Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story

Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story एक प्रसिद्ध अकबर-बीरबल की कहानी है, जिसमें बीरबल अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता से ...
अकबर-बीरबल की चतुराई

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर-बीरबल की चतुराई | Akbar-Birbal ki Chaturaai

अकबर-बीरबल की चतुराई-Akbar-Birbal ki Chaturaai एक समय की बात है जब बादशाह अकबर का परचम पूरे विश्व में फैलने लगा ...
Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना - Badshah Ka Sapna एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल ...
अकबर बीरबल की कहानी

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर कैसे मिले बीरबल से? अकबर बीरबल की कहानी-अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार ...
akbar ka sala

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

Akbar Ka Sala-बीरबल की बुद्धि और समस्या को भाप लेने की कला के कारण बादशाह उन्हें खूब पसंद करते थे। ...
Akbar Birbal

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

Akbar Birbal- कौवों की गिनती Akbar Birbal-बीरबल की चतुराई से बादशाह अकबर और सभी दरबार परिचित थे। फिर भी अकबर, ...
अकबर बीरबल

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात ...

इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

इसे भी जरूर पढ़े-  3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें

आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां

 

 

अनमोलपेज

Leave a Comment

error: