बादशाह का सपना – Badshah Ka Sapna
एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल एक छोड़कर उनके बाकी सभी दांत गिर गए हैं।
फिर अगले दिन उन्होंने देश भर के विख्यात ज्योतिषियों व नुजूमियों को बुला भेजा और और उन्हें अपने सपने के बारे में बताकर उसका मतलब जानना चाहा।
सभी ने आपस में विचार-विमर्श किया और एक मत होकर बादशाह से कहा, “जहांपनाह, इसका अर्थ यह है कि आपके सारे नाते-रिश्तेदार आपसे पहले ही मर जाएंगे।”
यह सुनकर अकबर को बेहद क्रोध हो आया और उन्होंने सभी ज्योतिषियों को दरबार से चले जाने को कहा। उनके जाने के बाद बादशाह ने बीरबल से अपने सपने का मतलब बताने को कहा।
कुछ देर तक तो बीरबल सोच में डूबा रहा, फिर बोला, “हुजूर, आपके सपने का मतलब तो बहुत ही शुभ है। इसका अर्थ है कि अपने नाते-रिश्तेदारों के बीच आप ही सबसे अधिक समय तक जीवित रहेंगे।”
बीरबल की बात सुनकर बादशाह बेहद प्रसन्न हुए। बीरबल ने भी वही कहा था जो ज्योतिषियों ने, लेकिन कहने में अंतर था। बादशाह ने बीरबल को ईनाम देकर विदा किया।
अकबर-बीरबल की कहानियां | Akbar Birbal ki Kahaniyaa

बीरबल की स्वर्ग यात्रा : अकबर-बीरबल की कहानी | Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर-बीरबल की चतुराई | Akbar-Birbal ki Chaturaai

बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi
आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां
प्रेरणादायक सर्वश्रेष्ठ सुविचार | Inspirational thoughts in hindi kahani | जीवन की अनमोल कहानियाँ
प्रेरणादायक अनमोल वचन | अनमोल वचन | Inspirational story in hindi
प्रेरणादायक सुविचार in hindi | Positive सोच की ताक़त क्या है | अनमोल विचार
जय श्री कृष्णा जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।