Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi
बुद्धिमान बनने का फार्मूला एम्स के एक रिसर्च के जरिए सामने आया है, और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एम्स की एक डॉक्टर और आईआईटी के एक वैज्ञानिक ने कई वर्षों तक रिसर्च करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि हर रोज कुछ समय तक लगातार गायत्री मंत्र पढ़कर बौद्धिक क्षमता का अनंत विस्तार किया जा सकता है, यानी अपने दिमाग की ताकत को बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

एम्स ने अपनी रिसर्च में एमआरआई के जरिए दिमाग की सक्रियता की जांच करके इस बात की पुष्टि की है कि गायत्री मंत्र पढ़ने से दिमाग की शक्ति का विस्तार होता है। गायत्री मंत्र ऋग्वेद के तीसरे मंडल के 62वें सूक्त में मौजूद एक श्लोक है। यह हजारों वर्ष पुराना वैदिक मंत्र है, जिसकी रचना त्रेता युग में ऋषि विश्वामित्र ने की थी। इस मंत्र में ईश्वर का ध्यान करते हुए यह प्रार्थना की गई है कि ईश्वर हमें प्रकाश दिखाए और सच्चाई की तरफ ले जाए।
वेदों पर रिसर्च करने वाले भारत और दुनिया के बहुत सारे विद्वानों ने गायत्री मंत्र को ऋग्वेद के सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना है। हमारे देश में सदियों से लोगों के बीच यह मान्यता है कि विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए, क्योंकि इससे दिमाग तेज होता है। गायत्री मंत्र पर एम्स की रिसर्च भी यही पुष्टि कर रही है। एम्स वर्ष 1998 से गायत्री मंत्र पर रिसर्च कर रहा है।
इसे भी जरूर पढ़े- Power of Universe in hindi | ब्रह्माण्ड की शक्ति | Law of Positivity in hindi
सबसे पहले एम्स के डॉक्टर्स ने 25 से 30 वर्ष के पुरुषों पर यह प्रयोग किया था और 9 महीने तक यह रिसर्च की गई और इसके बाद पांच वर्षों तक इसके डाटा का अध्ययन किया गया। इसके तहत दिमाग के आगे के हिस्से में होने वाले बदलावों का अध्ययन किया गया। दिमाग के इस हिस्से को प्री फ्रंटल कॉर्टेक्स कहा जाता है। इस हिस्से का काम है योजनाएं बनाना, समस्याओं का समाधान करना और जागरूक रहना।
इस रिसर्च के लिए लोगों को दो ग्रुप्स में बांट दिया गया था। पहले ग्रुप ने तीन महीनों तक हर रोज 108 बार गायत्री मंत्र का मन में पाठ किया, और दूसरे ग्रुप ने गायत्री मंत्र का पाठ नहीं किया। जो लोग गायत्री मंत्र का पाठ कर रहे थे, उनके शरीर में खुशी के वक्त पैदा होने वाले केमिकल्स तेजी से बढ़ने लगे। इसी तरह का एक केमिकल है गाबा। इस केमिकल के कम होने पर नींद नहीं आती और डिप्रेशन जैसी बीमारियां होती हैं,
इसे भी जरूर पढ़े- आत्मा की खोज : वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अध्यात्म | आत्मा की खोज: भगवद गीता से सीखें | आध्यात्मिक प्रश्नावली
लेकिन गायत्री मंत्र का पाठ करने से दूसरे ही हफ्ते में शरीर में गाबा केमिकल तेजी से बढ़ने लगा और दिमाग में सक्रियता बढ़ाने वाले केमिकल्स की मात्रा भी पहले के मुकाबले अधिक हो गई। पांच हफ्तों तक किए गए एमआरआई यानी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग की मदद से यह नतीजा निकला कि जिन लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया था, उनका दिमाग बहुत शांत और जागृत हो चुका था।
अपने इस शुरुआती रिसर्च में निष्कर्ष निकालते हुए एम्स की तरफ से कहा गया कि गायत्री मंत्र के माध्यम से इंसान की बौद्धिक क्षमता में अनंत विस्तार किया जा सकता है। एम्स का यह शोध अब भी जारी है और इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित की जाएगी। इतिहासकारों ने हमेशा आर्यों की नस्ल को बहुत बुद्धिमान माना है, इसलिए इस पर भी रिसर्च होनी चाहिए कि क्या आर्यों ने इस तरह के शक्तिशाली मंत्रों का आविष्कार करके अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा लिया था।
You may like also | इसे भी जरूर पढ़े-
लुसेंट सामान्य ज्ञान | Lucent General Knowledge | सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न
पुनर्जन्म किसको कहते हैं | आत्मा क्या है | मोक्ष का अर्थ | रोचक जानकारी
महाभारत के दिव्य अस्त्र | Divine Weapons of Mahabharata | महाभारत
वाद-विवाद प्रतियोगिता 20 टॉपिक इन हिंदी | Debate competition topic in hindi | Hindi Debate Topics
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न class 5 | सामान्य ज्ञान प्रश्न | 150 general knowledge questions class 5
100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 100 funny riddles with answers | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित
20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग | मुहावरे का अर्थ और वाक्य | हिंदी मुहावरे | Idioms इन हिंदी
मुहावरे हिन्दी | Idioms Hindi | मुहावरे का अर्थ | 100 मुहावरे और उनके अर्थ | हिंदी मुहावरे
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न Rajasthan | 150 General Knowledge Questions Rajasthan
कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में | कर्पूर गौरं मंत्र | Karpoor Gauram Mantra
सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर | 10 questions and answers of general knowledge
जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में | जगन्नाथ पुरी | उडिशा
इसे भी जरूर पढ़े- Shrimad Bhagwat Geeta | श्रीमद्भगवद्गीता का महत्व | आध्यात्मिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण
इसे भी जरूर पढ़े- Redesigning Life Goals for True Happiness in hindi | Motivational speech in hindi
इसे भी जरूर पढ़े- 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें
इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi
हमारे आजकल की शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक शिक्षण की क्या आवश्यकता है।
2 thoughts on “गायत्री मंत्र के फायदे: एम्स और आईआईटी की रिसर्च | Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi”