जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में | जगन्नाथ पुरी | उडिशा

जगन्नाथ पुरी । जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में

राधे राधे! 🙏🙏 दोस्तों भगवान् कृष्ण ने जब देह छोड़ी तो उनका अंतिम संस्कार किया गया, उनका सारा शरीर तो पांच तत्त्व में मिल गया, लेकिन उनका हृदय बिलकुल सामान्य एक जिन्दा आदमी की तरह धड़क रहा था और वो बिलकुल सुरक्षित था , उनका हृदय आज तक सुरक्षित है, जो भगवान् जगन्नाथ की काठ की मूर्ति के अंदर रहता है और उसी तरह धड़कता है, ये बात बहुत कम लोगो को पता है!

God's glory and man's pride in hindi
God’s glory and man’s pride in hindi

 

महाप्रभु का महा रहस्य -: सोने की झाड़ू से होती है सफाई। महाप्रभु जगन्नाथ(श्री कृष्ण) को कलियुग का भगवान भी कहते है। पुरी (उड़ीसा) में जग्गनाथ स्वामी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ निवास करते है, मगर रहस्य ऐसे है कि आजतक कोई न जान पाया।

हर 12 साल में महाप्रभु की मूर्ती को बदला जाता है,उस समय पूरे पुरी शहर में ब्लैकआउट किया जाता है, यानी पूरे शहर की लाइट बंद की जाती है,लाइट बंद होने के बाद मंदिर परिसर को crpf की सेना चारो तरफ से घेर लेती है,उस समय कोई भी मंदिर में नही जा सकता।

कृष्ण ज्ञान की बातें
कृष्ण ज्ञान की बातें

 

मंदिर के अंदर घना अंधेरा रहता है, पुजारी की आँखों मे पट्टी बंधी होती है, पुजारी के हाथ मे दस्ताने होते है वो पुरानी मूर्ती से “ब्रह्म पदार्थ” निकालता है और नई मूर्ती में डाल देता है, ये ब्रह्म पदार्थ क्या है

आजतक किसी को नही पता इसे आजतक किसी ने नही देखा हज़ारो सालो से ये एक मूर्ती से दूसरी मूर्ती में ट्रांसफर किया जा रहा है, ये एक अलौकिक पदार्थ है।

जिसको छूने मात्र से किसी इंसान के जिस्म के चिथड़े उड़ जाए, इस ब्रह्म पदार्थ का संबंध भगवान श्री कृष्ण से है, मगर ये क्या है, कोई नही जानता,भगवान जगन्नाथ और अन्य प्रतिमाएं उसी साल बदली जाती हैं, जब साल में आसाढ़ के दो महीने आते हैं।

इस मौके को नव-कलेवर कहते हैं। मगर आजतक कोई भी पुजारी ये नही बता पाया की महाप्रभु जगन्नाथ की मूर्ती में आखिर ऐसा क्या है ?? कुछ पुजारियों का कहना है कि जब हमने उसे हाथ में लिया तो खरगोश जैसा उछल रहा था, आंखों में पट्टी थी हाथ में दस्ताने थे तो हम सिर्फ महसूस कर पाए।

आज भी हर साल जगन्नाथ यात्रा के उपलक्ष्य में सोने की झाड़ू से पुरी के राजा खुद झाड़ू लगाने आते है। भगवान जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार से पहला कदम अंदर रखते ही समुद्र की लहरों की आवाज अंदर सुनाई नहीं देती, जबकि आश्चर्य में डाल देने वाली बात यह है कि जैसे ही आप मंदिर से एक कदम बाहर रखेंगे, वैसे ही समुद्र की आवाज सुनाई देंगी।

आपने ज्यादातर मंदिरों के शिखर पर पक्षी बैठे-उड़ते देखे होंगे, लेकिन जगन्नाथ मंदिर के ऊपर से कोई पक्षी नहीं गुजरता,झंडा हमेशा हवा की उल्टी दिशामे लहराता है, दिन में किसी भी समय भगवान जगन्नाथ मंदिर के मुख्य शिखर की परछाई नहीं बनती।

भगवान जगन्नाथ मंदिर के 45 मंजिला शिखर पर स्थित झंडे को रोज बदला जाता है, ऐसी मान्यता है कि अगर एक दिन भी झंडा नहीं बदला गया तो मंदिर 18 सालों के लिए बंद हो जाएगा। इसी तरह भगवान जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चक्र भी है, जो हर दिशा से देखने पर आपके मुंह आपकी तरफ दीखता है।

भगवान जगन्नाथ मंदिर की रसोई में प्रसाद पकाने के लिए मिट्टी के 7 बर्तन एक-दूसरे के ऊपर रखे जाते हैं, जिसे लकड़ी की आग से ही पकाया जाता है, इस दौरान सबसे ऊपर रखे बर्तन का पकवान पहले पकता है।

भगवान जगन्नाथ मंदिर में हर दिन बनने वाला प्रसाद भक्तों के लिए कभी कम नहीं पड़ता, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जैसे ही मंदिर के पट बंद होते हैं वैसे ही प्रसाद भी खत्म हो जाता है और भी कितनी ही आश्चर्यजनक चीजें हैं,हमारे सनातन धर्म की।

जगन्नाथ जी की कथा हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। भगवान जगन्नाथ श्रीकृष्ण का ही रूप हैं, जिन्हें उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ पूजा जाता है। उनकी कथा ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी हुई है। यहां जगन्नाथ जी की रथयात्रा और उनके भव्य स्वरूप की पूजा विशेष महत्व रखती है।

जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में:

एक बार राजा इंद्रद्युम्न, जो मालवा के एक धर्मपरायण राजा थे, को भगवान विष्णु के विशेष रूप में श्री जगन्नाथ के दर्शन करने की इच्छा हुई। उन्होंने अनेक ऋषियों और विद्वानों से परामर्श किया और पता चला कि श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा का विग्रह समुद्र किनारे नीलाचल पर्वत (वर्तमान पुरी) में मिलता है।

राजा इंद्रद्युम्न ने तुरंत वहाँ एक मंदिर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना की और मंदिर निर्माण शुरू कर दिया। लेकिन भगवान के विग्रह का स्वरूप तैयार नहीं हो पा रहा था। तब भगवान स्वयं प्रकट हुए और राजा को आदेश दिया कि वे एक विशेष लकड़ी (दिव्य नीम की लकड़ी) का उपयोग करके विग्रह तैयार करें।

भगवान विश्वकर्मा (देवताओं के शिल्पकार) वृद्ध ब्राह्मण के रूप में वहाँ आए और कहा कि वे इस कार्य को करेंगे, लेकिन शर्त यह है कि जब तक मूर्ति तैयार न हो जाए, तब तक कोई भी दरवाजा नहीं खोलेगा। राजा ने उनकी शर्त मान ली।

जब मूर्ति निर्माण का कार्य कई दिनों तक चलता रहा और भीतर से कोई आवाज आनी बंद हो गई, तो रानी गोंडिचा की चिंता बढ़ गई। उन्होंने राजा से कहा कि दरवाजा खोलें। जब दरवाजा खोला गया, तो मूर्तियाँ अधूरी थीं। भगवान के हाथ और पैर पूरे नहीं बने थे। तब ब्राह्मण ने कहा कि यह भगवान की ही इच्छा है कि वे इसी रूप में पूजे जाएं।

इस प्रकार भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्तियाँ पुरी मंदिर में स्थापित की गईं।

रथयात्रा की कथा:

रथयात्रा का आयोजन भगवान जगन्नाथ की वार्षिक यात्रा के रूप में होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) जाते हैं। यह यात्रा भक्तों को यह सिखाती है कि भगवान अपने भक्तों के साथ संबंध बनाए रखने के लिए स्वयं उनके पास आते हैं।

इस कथा का संदेश यह है कि भगवान सदा अपने भक्तों की प्रार्थना सुनते हैं और उन्हें अपनी कृपा प्रदान करते हैं। जगन्नाथ जी का यह स्वरूप अनन्य भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

जय हो सनातन धर्म की 🙏 श्री जय जगन्नाथ स्वामी की जय 🚩

More Interesting Articles | रोचक जानकारी

 

100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 100 funny riddles with answers | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित

100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित-100 funny riddles with answers 100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 100 funny riddles with answers ...
20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग

20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग | मुहावरे का अर्थ और वाक्य | हिंदी मुहावरे | Idioms इन हिंदी

20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों! 20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग दिए गए ...
मुहावरे हिन्दी

मुहावरे हिन्दी | Idioms Hindi | मुहावरे का अर्थ | 100 मुहावरे और उनके अर्थ | हिंदी मुहावरे

मुहावरे हिन्दी दोस्तों! यहाँ 100 प्रसिद्ध मुहावरे हिन्दी में दिए गए हैं, उनके अर्थ (भाव) के साथ। ये स्कूल, निबंध, ...
राम नाम जप के चमत्कार

राम नाम जप के चमत्कार | राम नाम रटने के फायदे | राम नाम की महिमा Miracles of chanting the name of Rama in hindi

राम नाम जप के चमत्कार राम-नाम एक अग्नि बीज है, जानिये कैसे राम नाम का एक जाप संपूर्ण विष्णु सहस्रनाम ...
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न Rajasthan

150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न Rajasthan | 150 General Knowledge Questions Rajasthan

150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न Rajasthan राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का अध्ययन ...
कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में

कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में | कर्पूर गौरं मंत्र | Karpoor Gauram Mantra

कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में राधे राधे 🙏 दोस्तों! आज हम बात करते है जब भी हम किसी भी मंदिर ...
सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर

सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर | 10 questions and answers of general knowledge

सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर यहाँ 10 सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं:   सामान्य ज्ञान ...
जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में

जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में | जगन्नाथ पुरी | उडिशा

जगन्नाथ पुरी । जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में राधे राधे! 🙏🙏 दोस्तों भगवान् कृष्ण ने जब देह छोड़ी ...
Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi

गायत्री मंत्र के फायदे: एम्स और आईआईटी की रिसर्च | Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi

Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi बुद्धिमान बनने का फार्मूला एम्स के एक रिसर्च के ...
स्थानीय व्यंजनों की अनकही कहानियाँ

स्थानीय व्यंजनों की अनकही कहानियाँ | Untold stories of local traditional in hindi

स्थानीय व्यंजनों की अनकही कहानियाँ स्थानीय व्यंजन केवल पेट भरने का साधन नहीं होते; वे किसी भी क्षेत्र की सांस्कृतिक, ...
Power of Universe in hindi

Power of Universe in hindi | ब्रह्माण्ड की शक्ति | Law of Positivity in hindi

Power of Universe in hindi क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग होते हैं जिन्हें ब्रह्मांड की शक्तियाँ अपने ...
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर 2025 | प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 150 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | 150 Interesting Questions and Answers

150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर 2025  - दोस्तो! इस लेख में, हम आपके लिए 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न ...
प्राण शक्ति

प्राण शक्ति क्या है | कैसे जागृत करें प्राण शक्ति | How to awaken life force in hindi

प्राण शक्ति हमारे शरीर और मानसिक आरोग्य का आधार हमारी जीवन शक्ति है। वह प्राण शक्ति भी कहलाती है। हमारे ...
गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई

गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुई | गौतम बुद्ध | Where did Gautam Buddha attain enlightenment in hindi

गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोध गया में हुई। यह स्थान भारत के बिहार राज्य में स्थित है। बोधगया ...
Shrimad Bhagwat Geeta

महत्व | रोचक जानकारी

महत्व "महत्व" एक हिंदी शब्द है जिसका अर्थ होता है 'महानता' या 'महत्ता'। यह शब्द किसी वस्तु, विचार, व्यक्ति, स्थिति ...

इसे भी जरूर पढ़े- Shrimad Bhagwat Geeta | श्रीमद्भगवद्गीता का महत्व | आध्यात्मिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण

इसे भी जरूर पढ़े- Redesigning Life Goals for True Happiness in hindi | Motivational speech in hindi

इसे भी जरूर पढ़े- 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें

इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

हमारे आजकल की शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक शिक्षण की क्या आवश्यकता है।

 

Leave a Comment

error: