बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना – Badshah Ka Sapna

एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल एक छोड़कर उनके बाकी सभी दांत गिर गए हैं।

फिर अगले दिन उन्होंने देश भर के विख्यात ज्योतिषियों व नुजूमियों को बुला भेजा और और उन्हें अपने सपने के बारे में बताकर उसका मतलब जानना चाहा।

सभी ने आपस में विचार-विमर्श किया और एक मत होकर बादशाह से कहा, “जहांपनाह, इसका अर्थ यह है कि आपके सारे नाते-रिश्तेदार आपसे पहले ही मर जाएंगे।”

यह सुनकर अकबर को बेहद क्रोध हो आया और उन्होंने सभी ज्योतिषियों को दरबार से चले जाने को कहा। उनके जाने के बाद बादशाह ने बीरबल से अपने सपने का मतलब बताने को कहा।

कुछ देर तक तो बीरबल सोच में डूबा रहा, फिर बोला, “हुजूर, आपके सपने का मतलब तो बहुत ही शुभ है। इसका अर्थ है कि अपने नाते-रिश्तेदारों के बीच आप ही सबसे अधिक समय तक जीवित रहेंगे।”

बीरबल की बात सुनकर बादशाह बेहद प्रसन्न हुए। बीरबल ने भी वही कहा था जो ज्योतिषियों ने, लेकिन कहने में अंतर था। बादशाह ने बीरबल को ईनाम देकर विदा किया।

अकबर-बीरबल की कहानियां | Akbar Birbal ki Kahaniyaa

Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story

बीरबल की स्वर्ग यात्रा : अकबर-बीरबल की कहानी | Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story

Birbal Ki Swarg Yatra : Akbar-Birbal Story एक प्रसिद्ध अकबर-बीरबल की कहानी है, जिसमें बीरबल अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता से ...
अकबर-बीरबल की चतुराई

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर-बीरबल की चतुराई | Akbar-Birbal ki Chaturaai

अकबर-बीरबल की चतुराई-Akbar-Birbal ki Chaturaai एक समय की बात है जब बादशाह अकबर का परचम पूरे विश्व में फैलने लगा ...
Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना - Badshah Ka Sapna एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल ...
अकबर बीरबल की कहानी

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर कैसे मिले बीरबल से? अकबर बीरबल की कहानी-अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार ...
akbar ka sala

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

Akbar Ka Sala-बीरबल की बुद्धि और समस्या को भाप लेने की कला के कारण बादशाह उन्हें खूब पसंद करते थे। ...
Akbar Birbal

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

Akbar Birbal- कौवों की गिनती Akbar Birbal-बीरबल की चतुराई से बादशाह अकबर और सभी दरबार परिचित थे। फिर भी अकबर, ...
अकबर बीरबल

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात ...

आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियां

 

Leave a Comment

error: