हनुमान चालीसा का रहस्य
हनुमान चालीसा कब लिखा गया, क्या आप जानते हैं। शायद कुछ ही लोगों को यह पता होगा, हनुमान चालीसा का रहस्य ? पवनपुत्र हनुमान जी की आराधना तो सभी लोग करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं, पर यह कब लिखा गया, इसकी उत्पत्ति कहाँ और कैसे हुई यह जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। बात 1600 ईस्वी की है यह काल अकबर और तुलसीदास जी के समय का काल था।
हनुमान चालीसा का रहस्य
*एक बार तुलसीदास जी मथुरा जा रहे थे, रात होने से पहले उन्होंने अपना पड़ाव आगरा में डाला, लोगों को पता लगा कि तुलसीदास जी आगरा में पधारे हैं। यह सुन कर उनके दर्शनों के लिए लोगों का ताँता लग गया। जब यह बात बादशाह अकबर को पता लगी तो उन्होंने बीरबल से पूछा कि यह तुलसीदास कौन हैं।*
*तब बीरबल ने बताया, इन्होंने ही रामचरित मानस का अनुवाद किया है, यह रामभक्त तुलसीदास जी है, मैं भी इनके दर्शन करके आया हूँ। अकबर ने भी उनके दर्शन की इच्छा व्यक्त की और कहा मैं भी उनके दर्शन करना चाहता हूँ।*
*बादशाह अकबर ने अपने सिपाहियों की एक टुकड़ी को तुलसीदास जी के पास भेजा और तुलसीदास जी को बादशाह का पैगाम सुनाया कि आप लालकिले में हाजिर हों। यह पैगाम सुन कर तुलसीदास जी ने कहा कि मैं भगवान श्रीराम का भक्त हूँ, मुझे बादशाह और लालकिले से मुझे क्या लेना-देना और लालकिले जाने के लिए साफ मना कर दिया। जब यह बात बादशाह अकबर तक पहुँची तो बहुत बुरी लगी और बादशाह अकबर गुस्से में लालताल हो गया, और उन्होंने तुलसीदास जी को जंज़ीरों से जकड़बा कर लाल किला लाने का आदेश दिया।
जब तुलसीदास जी जंजीरों से जकड़े लाल किला पहुंचे तो अकबर ने कहा की आप कोई करिश्माई व्यक्ति लगते हो, कोई करिश्मा करके दिखाओ। तुलसी दास ने कहा मैं तो सिर्फ भगवान श्रीराम जी का भक्त हूँ कोई जादूगर नही हूँ जो आपको कोई करिश्मा दिखा सकूँ। अकबर यह सुन कर आगबबूला हो गया और आदेश दिया की इनको जंजीरों से जकड़ कर काल कोठरी में डाल दिया जाये।*
महाराज जी ने बताया हनुमान चालीसा का रहस्य |
*दूसरे दिन इसी आगरा के लालकिले पर लाखों बंदरों ने एक साथ हमला बोल दिया, पूरा किला तहस नहस कर डाला। लालकिले में त्राहि-त्राहि मच गई, तब अकबर ने बीरबल को बुला कर पूछा कि बीरबल यह क्या हो रहा है, तब बीरबल ने कहा हुज़ूर आप करिश्मा देखना चाहते थे तो देखिये। अकबर ने तुरंत तुलसीदास जी को कल कोठरी से निकलवाया। और जंजीरे खोल दी गई। तुलसीदास जी ने बीरबल से कहा मुझे बिना अपराध के सजा मिली है।*
*मैंने काल कोठरी में भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया, मैं रोता जा रहा था। और रोते-रोते मेरे हाथ अपने आप कुछ लिख रहे थे। यह 40 चौपाई, हनुमान जी की प्रेरणा से लिखी गई हैं। कारागार से छूटने के बाद तुलसीदास जी ने कहा जैसे हनुमान जी ने मुझे कारागार के कष्टों से छुड़वाकर मेरी सहायता की है उसी तरह जो भी व्यक्ति कष्ट में या संकट में होगा और इसका पाठ करेगा, उसके कष्ट और सारे संकट दूर होंगे। इसको हनुमान चालीसा के नाम से जाना जायेगा।*
*अकबर बहुत लज्जित हुए और तुलसीदास जी से माफ़ी मांगी और पूरी इज़्ज़त और पूरी हिफाजत, लाव-लश्कर से मथुरा भिजवाया।*
*आज हनुमान चालीसा का पाठ सभी लोग कर रहे हैं। और हनुमान जी की कृपा उन सभी पर हो रही है। और सभी के संकट दूर हो रहे हैं। हनुमान जी को इसीलिए “संकट मोचन” भी कहा जाता है।*
हनुमान जी की रोचक अद्भुत प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक कहानियाँ | Hanuman ji ki kahaniyaa
महाबली हनुमान | Hanuman ji story | Maruti ki kahani
हनुमान चालीसा का रहस्य | Hanuman ji story | Hanuman ji ki kahaniyan
हनुमानजी अमर हैं | क्या हनुमानजी अमर हैं | Hanuman ji story
हनुमान जन्मोत्सव | हनुमान जयंती | Hanuman ji story
हनुमान जी की रोचक अद्भुत प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक कहानियाँ | 30+ Hanuman ji ki powerful kahaniyaa
हनुमान जी की पूंछ का रहस्य | Hanuman ji ki kahaniyaa | Tail of hanuman ji in hindi
Hanuman ji ki story | जाने कैसे पड़ा ? हनुमान जी का नाम | Hanuman ji ki katha | Inspirational story
हनुमान जी ने अर्जुन का घमंड कैसे तोड़ा | Hanuman ji in Mahabharat | Hanuman aur Arjun
Hanuman ji ki rochak kahaniyan | हनुमान और कृष्ण जी की कहानी | Inspirational story
हनुमान जी का मृत्यु से हुआ आमना सामना | Management Skill from hanuman ji | Inspirational story
Hanuman ji ki aarti | हनुमान जी की आरती और उसके लाभ | आरती कीजै हनुमान लला की
क्या हनुमान जी जीवित है | kya Hanumaan ji jeevit hai in hindi | Hanuman ji ki Kahani
kaise hanuman ji ka sharir pathar ka hua | कैसे हनुमान जी का शरीर पत्थर का हुआ | Hanuman katha
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर | Jai hanuman gyan gun sagar | हनुमान चालीसा लिखित में
हनुमान जन्मोत्सव | हनुमान जयंती
जाने कैसे पड़ा ? हनुमान जी का नाम
हमारे शरीर और मानसिक आरोग्य का आधार हमारी जीवन शक्ति है। वह प्राण शक्ति भी कहलाती है।
2 thoughts on “हनुमान चालीसा का रहस्य | Hanuman ji story | Hanuman ji ki kahaniyan”