Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

दोस्तों! बहुत समय पहले की बात है, मुल्तान (पंजाब) में एक ब्राह्मण रहता था। वह अपनी भक्ति के लिए प्रसिद्ध था। एक दिन वह उत्तर भारत आकर बस गया। जहां वह रहता था, उस घर की ऊपरी मंज़िल पर एक मुग़ल दरबारी भी रहता था।

ब्राह्मण हर सुबह “गीतगोविंद” के पद गाया करता। उसका स्वर इतना मधुर था कि ऊपर रहने वाला मुग़ल दरबारी उसकी आवाज़ सुनने रुक जाता। यह उसकी आदत बन गई।

एक दिन ब्राह्मण ने उसे पूछा, “सरकार, आप हर दिन मेरे पद सुनते हैं। क्या आपको कुछ समझ में आता है?”

मुग़ल ने कहा, “समझ में तो कुछ नहीं आता, लेकिन न जाने क्यों, सुनकर मन बहुत सुकून पाता है। दिल चाहता है कि बस सुनता ही रहूं। ये पद कौन-सी किताब से हैं?”

ब्राह्मण ने बताया, “ये ‘गीतगोविंद’ के पद हैं। अगर आप चाहें, तो मैं आपको सिखा सकता हूं।”

मुग़ल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कुछ ही समय में उसने पद सीख लिए और खुद भी गाने लगा।

एक दिन ब्राह्मण ने उसे समझाया, “ये पद साधारण नहीं हैं। जहाँ इन्हें गाया जाता है, वहाँ भगवान श्रीकृष्ण स्वयं प्रकट होते हैं। इसलिए जब भी इन्हें गाओ, भगवान के लिए एक आसन बिछा दिया करो।”

मुग़ल ने कहा, “मैं तो हमेशा काम में व्यस्त रहता हूं। दरबार से बुलावा कभी भी आ सकता है। ऐसा करना मुश्किल होगा।”

ब्राह्मण ने सुझाव दिया, “तो फिर घोड़े की ज़ीन के पास एक छोटा-सा आसन रख लिया करो। गाते हुए यह सोचो कि भगवान वहीं विराजमान हैं।”

मुग़ल ने यह बात मान ली। अब वह घोड़े पर चलते हुए भी पद गाने लगा और ज़ीन के पास भगवान के लिए आसन रखता।

एक दिन अचानक उसे जल्दी में सफर पर निकलना पड़ा। आसन रखना भूल गया, लेकिन आदत के अनुसार वह गुनगुनाने लगा। चलते-चलते उसे महसूस हुआ कि घोड़े के पीछे से किसी के पायल की झंकार आ रही है। पहले उसने सोचा कि यह भ्रम है, लेकिन झंकार में लय सुनकर वह रुक गया।

जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा, वह हैरान रह गया। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं प्रकट होकर मुस्कुरा रहे थे।

भगवान ने कहा, “सरदार! तुम गाना क्यों रोक दिए? मैं तुम्हारे गीतों पर नाचता हुआ आ रहा था। आज तुमने मेरे लिए आसन नहीं रखा, लेकिन मैं नाचना कैसे रोकता?”

मुग़ल यह सुनकर भावविभोर हो गया। उसने कहा, “आप, जो संसार के मालिक हैं, मेरे जैसे साधारण इंसान के लिए ऐसा क्यों कर रहे हैं?”

भगवान ने उत्तर दिया, “तुम्हारी भक्ति सच्ची है। यह पद साधारण नहीं, मेरे हृदय को छूते हैं।”

उस दिन मुग़ल ने अपनी नौकरी छोड़ दी। उसने अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लगा दिया। लोगों ने उसे “मीर माधव” के नाम से याद किया।

प्रेरणादायक कहानी छोटी सी
प्रेरणादायक कहानी छोटी सी

दोस्तों! यह कहानी हमे सिखाती है कि भक्ति का संबंध न तो धर्म से होता है और न ही किसी भाषा से। ईश्वर हमारे केवल सच्चे प्रेम और समर्पण को देखते हैं। ईश्वर दूसरो के प्रति हमारी भावना को देखते है।

राधे राधे 🙏🙏!

हिंदी कहानियां प्रेरणादायक | Spiritual transformation story in Hindi

अध्यात्म क्या है

अध्यात्म क्या है | What is Spirituality

अध्यात्म क्या है | What is Spirituality आध्यात्मिकता व्यक्ति को उनके अंतरंग जीवन के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार करने के ...
आध्यात्मिक ज्ञान

ऐसे पाएं आध्यात्मिक ज्ञान | Spirituality inspired in hindi | Get spiritual knowledge like this in hindi

ऐसे पाएं आध्यात्मिक ज्ञान | Spirituality inspired in hindi | Get spiritual knowledge like this in hindi -अध्यात्म का शाब्दिक ...
जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें

जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें | Some Good Things Related to Life | मन की बात | My Experience

जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें | कुछ बाते खट्टी मीठी सी | मन की बात | My Experience Earning ...
God's glory and man's pride in hindi

God’s glory and man’s pride in hindi | भगवान की महिमा और मानव का अहंकार | प्रेरणादायक कहानी

God's glory and man's pride in hindi | भगवान की महिमा और मानव का अहंकार दोस्तो! एक बार एक राजा ...
कृष्ण ज्ञान की बातें

कृष्ण ज्ञान की बातें | Krishna’s Words of Wisdom | कृष्ण वाणी | Krishna Vaani

कृष्ण ज्ञान की बातें | Krishna's Words of Wisdom-- दोस्तों! संसार में जो भी कुछ हम पाते है,हम केवल पात्र ...
Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी दोस्तों! बहुत समय पहले की बात है, मुल्तान (पंजाब) में ...
Nari Shakti

Nari Shakti | नारी शक्ति | पत्नी का समर्पण | आध्यात्मिक कहानी

Nari Shakti | नारी शक्ति | पत्नी का समर्पण | आध्यात्मिक कहानी यह एक दिल को छूने वाली कहानी है, ...
ओम जय शिव ओंकारा की आरती लिखी हुई

ओम जय शिव ओंकारा की आरती लिखी हुई | शिव आरती हिंदी में | Shiv Aarti in Hindi

ओम जय शिव ओंकारा की आरती लिखी हुई | शिव आरती हिंदी में मुरुदेश्वर मंदिर | ॐ नमः शिवाय | ...
Spiritual Power in Hindi

Spiritual Power in Hindi| आध्यात्मिक शक्ति | प्रार्थना की शक्ति

Spiritual Power in Hindi| आध्यात्मिक शक्ति | प्रार्थना की शक्ति प्रिय दोस्तो! आध्यात्मिक शक्ति या प्रार्थना की शक्ति अनंत और ...

श्रीहरि विष्णु और महालक्ष्मी | भक्ति की कहानी

श्रीहरि विष्णु और महालक्ष्मी: एक कहानी दोस्तों! बहुत समय पहले, जब यह सृष्टि आरंभ भी नहीं हुई थी, तब केवल ...
सकारात्मक दृष्टिकोण

सकारात्मक दृष्टिकोण | राजा और गुरु की प्रेरणादायक कहानी

सकारात्मक दृष्टिकोण: राजा और गुरु की प्रेरणादायक कहानी दोस्तो ! बहुत समय पहले, एक समृद्ध राज्य में एक निष्ठावान और ...

समय पर प्रेरक प्रसंग | समय का मूल्य | Value of Time Story in Hindi

समय पर प्रेरक प्रसंग | Value of Time story in Hindi बहुत समय पहले एक छोटे से गांव में एक ...

छोटा प्रेरक प्रसंग | ईश्वर की सच्ची भक्ति | एक प्रेरक प्रसंग

ईश्वर की सच्ची भक्ति: छोटा प्रेरक प्रसंग दोस्तो! एक छोटे से गाँव में एक सम्मानित पुजारी जी रहते थे। उनकी ...

मन का दीपक | शिक्षाप्रद कहानी | भक्ति की कहानी

मन का दीपक: दोस्तो! एक समय की बात है। एक महिला रोज मंदिर जाया करती थी। भगवान के दर्शन करना ...
ईश्वर को कृपा पाने का रहस्य

The secret of getting God’s grace in Hindi | ईश्वर की कृपा पाने का रहस्य | Adhyatmik Kahaniyan

 ईश्वर की कृपा पाने का रहस्य | The secret of getting God's grace in Hindi :- दोस्तों! एक बार एक ...

गुरु शिष्य के प्रेरणादायक प्रसंग

कलयुग में पुण्य क्या है

सबसे बड़ा पुण्य क्या है | एक दिन का पुण्य | भक्ति कथा

मनुष्य को अहंकार क्यों नहीं करना चाहिए | बेस्ट प्रेरणादायक सुविचार

जय श्री कृष्णा 🙏🙏 जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।🙏🙏

 

Leave a Comment

error: