Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक । Inspired Hindi kahaniya

Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक । Inspired Hindi kahaniya

तीन साधकों की प्रेरक कहानी –

दोस्तो! यह कहानी भारत की है, जहां तीन साधक अपनी सादगी और भक्ति के कारण पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध हो गए थे। उनके बारे में कहा जाता था कि वे सीधे भगवान से संवाद करते हैं। उनकी ख्याति इतनी बढ़ गई कि लोग मंदिर जाना बंद कर चुके थे।

मंदिर के मुख्य पंडित जी को इससे बहुत जलन हुई। पंडित जी ने देखा कि लोग अब मंदिर में आने के बजाय उन साधकों के पास जा रहे थे। मंदिर खाली रहने लगा और दान भी कम हो गया। इससे पंडित जी को गहरा आघात पहुंचा। उन्होंने सोचा, “आखिर ये तीन कौन हैं जो संत बन गए हैं? मैं तो मुख्य पंडित हूं और मैं ही यह तय करता हूं कि कौन संत है और कौन नहीं।”

प्रेरणादायक कहानी छोटी सी | Inspired Small Story in Hindi | शिक्षाप्रद कहानी

प्रेरणादायक कहानी छोटी सी
              प्रेरणादायक कहानी छोटी सी

एक दिन पंडित जी ने तय किया कि वह इन तीनों साधकों को सबक सिखाएंगे। उन्होंने अपनी पूरी पंडित की वेशभूषा पहनी – सोने का मुकुट, सुनहरी छड़ी और शानदार वस्त्र। फिर वह नाव लेकर उस झील की ओर चले, जिसके उस पार साधक रहते थे।

झील पार करके, पंडित जी ने देखा कि तीन साधक एक बड़े पेड़ के नीचे शांतिपूर्वक ध्यान में बैठे थे। वे साधारण कपड़े पहने हुए थे और उनके चेहरे पर दिव्यता झलक रही थी।

पंडित जी ने कठोर स्वर में पूछा, “क्या तुम वही तीन लोग हो जिन्हें लोग संत कह रहे हैं? क्या तुम्हारी वजह से लोग मंदिर आना बंद कर चुके हैं?”

साधकों ने सिर झुकाकर कहा, “पंडित जी?  हम संत नहीं हैं। हम किस बात के संत, हम तो साधारण और अनपढ़ लोग हैं। संत तो हमें यहां के लोगों ने मान लिया है, पता नहीं लोगों ने हमें संत क्यों मान लिया।” पता नहीं यह झूठी अफवाह किसने फैला दी? जिसे सुनकर लोगों की भीड़ यहां आती है।

20 Funny riddles with answers
             20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

हम तो रोज इन्हें यहां आने से मना करते हैं और हम जितना मना करते हैं, लोग उतना ही ज्यादा आते हैं। हम इस भीड़ से परेशान हो चुके हैं। यह भीड़भाड़ हमें अच्छी नहीं लगते, हम तो एकांत में रहना चाहते हैं।

यह सुन पंडित जी खुशी से फूले नहीं समाए। और सोचने लगे यहां तो बड़े ही भोले लोग निकले। आज तो इन तीनों को सबक सिखा कर ही जाऊंगा।

पंडित जी ने अगला सवाल किया, “तुम लोग पूजा कैसे करते हो? क्या तुम्हारे पास गीता है?”

साधकों ने उत्तर दिया, “नहीं, हम अनपढ़ हैं। हमें गीता पढ़ना नहीं आता। हम गीता रखकर क्या करेंगे। हमने अपनी प्रार्थना खुद बनाई है।”

पंडित जी ने चकित होकर पूछा, “तुमने खुद प्रार्थना बनाई है? यह तो अनधिकृत है। प्रार्थना तो वही होनी चाहिए जो गीता में लिखी है। आखिर तुम क्या प्रार्थना करते हो?”

साधकों ने संकोच से कहा, “हमने सोचा कि ईश्वर के तीन रूप हैं – ब्रह्मा, विष्णु और महेश। इसलिए हमारी प्रार्थना है: ‘हम तीन, तुम भी तीन, हम पर दया करो।’”

यह सुनकर पंडित जी हंस पड़े। उन्होंने कहा, “यह कोई प्रार्थना नहीं है। मैं तुम्हें सही प्रार्थना सिखाऊंगा।”

पंडित जी ने साधकों को मंदिर की प्रार्थना सिखानी शुरू की। साधकों ने बार-बार कहा, “एक बार और दोहराइए, ताकि हम भूल न जाएं।” पंडित जी ने धैर्यपूर्वक प्रार्थना को बार-बार दोहराया और अंत में संतुष्ट होकर कहा, “अब तुम लोग यह प्रार्थना करना। अगर तुम कभी भूल जाओ तो मंदिर आ जाना।”

साधकों ने विनम्रता से कहा, “जैसा आप कहें। हम आपकी प्रार्थना याद रखेंगे।”

पंडित जी नाव में बैठकर लौटने लगे। जब उनकी नाव झील के बीच पहुंची, तो उन्होंने पीछे से आवाजें सुनीं। उन्होंने मुड़कर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

वो तीन साधक झील के पानी पर दौड़ते हुए आ रहे थे।

साधकों ने पास आकर कहा, “माफ करें, लेकिन हम आपकी सिखाई प्रार्थना भूल गए। कृपया एक बार और हमें सिखा दें।”

यह चमत्कार देखकर पंडित जी स्तब्ध रह गए। उनकी सुनहरी छड़ी हाथ से गिर पड़ी। उन्होंने महसूस किया कि उनकी सादगी और सच्चाई में वह शक्ति थी, जो किसी भी औपचारिक प्रार्थना से अधिक प्रभावशाली थी।

पंडित जी ने झुककर उनके पैर पकड़ लिए और कहा, “तुम्हारी प्रार्थना ही सबसे सच्ची है। मैंने ही गलती की। अब से मैं भी वही प्रार्थना करूंगा।”

साधकों ने फिर कहा, “नहीं, हमें आपकी प्रार्थना सिखा दें।” लेकिन पंडित जी ने चुपचाप सिर झुकाया और नाव में बैठकर वापस लौट गए।

कहानी की सीख

यह कहानी हमें सिखाती है कि प्रार्थना शब्दों से नहीं, सच्चे दिल से की जाती है। सच्चाई और सादगी से किया गया काम किसी भी दिखावे से अधिक प्रभावी होता है। जब काम दिल से किया जाता है, तो उसमें ईश्वर की शक्ति समाहित होती है। प्रार्थना में शब्दों से अधिक, भावनाओं और समर्पण का महत्व होता है। यह कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि दिखावा कभी भी सच्चे भक्ति भाव को नहीं हरा सकता।

Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक

कृष्ण का विराट रूप

कृष्ण का विराट रूप: ब्रह्मांड का दिव्य स्वरूप | प्रसंग | Gupt Gyaan

कृष्ण का विराट रूप: ब्रह्मांड का दिव्य स्वरूप राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों, कृष्ण का विराट स्वरूप केवल एक दृश्य नहीं ...
महाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है

महाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है | महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है | Mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है वैसे तो साल में 12 शिवरात्रि पड़ती हैं लेकिन फाल्‍गुन कृष्‍ण पक्ष की ...
मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स

मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivaional Speech in Hindi for Students | Powerful Motivational Speech

मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivaional Speech in Hindi for Students राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों! जब भी आप ...
कर्म का चक्र

कर्म का चक्र | Cycle of Karma | ज्ञानवर्धक लघु कहानी

कर्म का चक्र | Cycle of Karma राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों! आज की कहानी में एक राजा ने ब्राह्मणों के ...
ईश्वर के संकेत

ईश्वर के संकेत | Signs of God | तुलसी दास जी की कहानी

ईश्वर के संकेत राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों! आज आपके लिए गोस्वामी तुलसीदास जी की  एक बहुत ही सुंदर प्रेणादायक कहानी ...
सत्संग का अनसुना सत्य 

सत्संग का अनसुना सत्य | बिन सुने भी सत्संग | सत्संग ज्ञान की बातें

सत्संग का अनसुना सत्य  एक बहरा व्यक्ति प्रतिदिन संत के सत्संग में आता था, लेकिन वह कुछ भी सुन नहीं ...
कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में

कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में | कर्पूर गौरं मंत्र | Karpoor Gauram Mantra

कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में राधे राधे 🙏 दोस्तों! आज हम बात करते है जब भी हम किसी भी मंदिर ...
बुद्धि की विजय: बीरबल की अनोखी सीख

बुद्धि की विजय: बीरबल की अनोखी सीख:Victory of Wisdom: Birbal’s unique lesson

बुद्धि की विजय: बीरबल की अनोखी सीख सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में ...
अध्यात्म क्या है

अध्यात्म क्या है | What is Spirituality

अध्यात्म क्या है | What is Spirituality आध्यात्मिकता व्यक्ति को उनके अंतरंग जीवन के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार करने के ...
आध्यात्मिक ज्ञान

ऐसे पाएं आध्यात्मिक ज्ञान | Spirituality inspired in hindi | Get spiritual knowledge like this in hindi

ऐसे पाएं आध्यात्मिक ज्ञान | Spirituality inspired in hindi | Get spiritual knowledge like this in hindi -अध्यात्म का शाब्दिक ...
जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें

जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें | Some Good Things Related to Life | मन की बात | My Experience

जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें | कुछ बाते खट्टी मीठी सी | मन की बात | My Experience Earning ...
God's glory and man's pride in hindi

God’s glory and man’s pride in hindi | भगवान की महिमा और मानव का अहंकार | प्रेरणादायक कहानी

God's glory and man's pride in hindi | भगवान की महिमा और मानव का अहंकार दोस्तो! एक बार एक राजा ...
कृष्ण ज्ञान की बातें

कृष्ण ज्ञान की बातें | Krishna’s Words of Wisdom | कृष्ण वाणी | Krishna Vaani

कृष्ण ज्ञान की बातें | Krishna's Words of Wisdom-- दोस्तों! संसार में जो भी कुछ हम पाते है,हम केवल पात्र ...
Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी

Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी दोस्तों! बहुत समय पहले की बात है, मुल्तान (पंजाब) में ...
Nari Shakti

Nari Shakti | नारी शक्ति | पत्नी का समर्पण | आध्यात्मिक कहानी

Nari Shakti | नारी शक्ति | पत्नी का समर्पण | आध्यात्मिक कहानी यह एक दिल को छूने वाली कहानी है, ...

इसे भी जरूर पढ़े- How to handle mental pressure in hindi | मानसिक दबाव

इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

इसे भी जरूर पढ़े- Defying Age: 3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें

अनमोलपेज

2 thoughts on “Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक । Inspired Hindi kahaniya”

  1. Hey would you mind letting me know which web host you’re working with? I’ve loaded your blog in 3 completely different browsers and I must say this blog loads a lot faster then most. Can you recommend a good internet hosting provider at a reasonable price? Cheers, I appreciate it!

    Reply

Leave a Comment

error: