100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित-100 funny riddles with answers
100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 100 funny riddles with answers
1-सवाल:सींग हैं पर भेड़ नहीं, काठी है पर घोडा नहीं। ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर घर का किवाड़ नहीं।
उत्तर: साइकिल
2-सवाल: सिर और दुम है, पर पैर नहीं उसके। पेट और आंख हैं, पर कान नहीं उसके।
उत्तर: सांप
3-सवाल: बीमारी नहीं है, फिर भी वो खाती है गोली। हर कोई सुनकर डर जाते हैं, ऐसी है इसकी बोली।
उत्तर: बंदूक
4-सवाल:काली है और काले जंगल में रहती है, खून पीती है और सफेद अंडा देती रहती है।
उत्तर: जूं
5-सवाल:तीन अक्षर का नाम, आता हूं मैं खाने काम। बीच से कटे तो हवा हो जाऊं, आखिर से कटे तो हल कहलाऊं।
उत्तर: हलवा
6-सवाल:मेरा शरीर लाल है, पर पैर है हरा, मुझे लिए रहता है हर प्रेमी, प्रेमिका के लिए खड़ा।
उत्तर: लाल गुलाब
7-सवाल:ऐसा फूल है काले रंग का, जो सिर पर हमेशा सुहाए। तेज धूप होने पर है खिल जाता, छाया होती है मुरझा जाए।
उत्तर: छाता
8-सवाल:सब के घर में रहती है, सुबह शाम उसकी जरूरत पड़ती है।
उत्तर: झाड़ू
9-सवाल:वो सुबह से शाम तक आसमान की ओर देखती है और रात होते ही मुंह फेर लेती है, बताओ क्या है?
उत्तर: सूरजमुखी
10-सवाल:एक फूल ऐसा खिला है, जिसकी अजब है कहानी। एक पत्ते के ऊपर दूसरा पत्ता, दुनिया है इसकी दीवानी।
उत्तर: पत्ता गोभी

11-सवाल:दो अंगुल की है सड़क, दिखने में है कड़क। सब के काफी काम यह आती है, समय आने पर खाक भी बन जाती है।
उत्तर: माचिस
12-सवाल:बताओ वह कौन-सी चीज है, जो जागे रहने पर ऊपर रहती है और सोने पर गिर जाती है।
उत्तर: पलके
13-सवाल: अमीरों की है यह शान, ‘जा’ जोड़ने पर बन जाए ‘जापान’। बनारस है इसकी पहचान बताओं क्या है इसका नाम।
उत्तर: बनारसी पान
14-महिलाओं का सबसे बड़ा गहना है, दिखाई नहीं देता पर सभी ने पहना है।
उत्तर: लज्जा
15-सवाल: कटोरे पर कटोरा, बेटा बाप से ज्यादा गोरा।
उत्तर: नारियल
16-सवाल: अंधेरे में बैठी है एक रानी, सिर पर है आग और तन में है पानी।
उत्तर: मोमबत्ती
17-सवाल: लाल डिब्बे में हैं पीले खाने, खानों में है लाल-लाल मोती के दाने।
उत्तर: अनार
18-सवाल: बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपने मुंह को पोंछती, बताओ कौन?
उत्तर: घड़ी
19-सवाल: बाहर से हरा अंदर पीले मोती के दाने, लोग हैं इसके दीवाने।
उत्तर: भुट्टा
20-सवाल: ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका उपयोग करने से पहले उसे तोड़ा जाता है।
उत्तर: अंडा

21-सवाल: वर्ष के कौन से महीने में 28 दिन होते हैं।
उत्तर: वर्ष के हर महीने में 28 दिन होते हैं।
22-सवाल: फिल्म देखने के लिए दो बेटे और दो पिता गए, लेकिन उनके पास तीन ही टिकट थे, फिर भी सभी ने फिल्म देखी, बताओ कैसे?
उत्तर: फिल्म देखने तीन ही लोग गए थे। बेटा, पिता और दादा जी। देखा जाए, तो यह दो पिता और दो बेटे हैं।
23-सवाल: मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान।
उत्तर: स्याही
24-सवाल: मेरी गर्दन है पर सिर नहीं, बताओ कौन हूं मैं।
उत्तर: बोतल
25-सवाल: बूझो तुम ये पहेली, जब भी छिलोगे मुझे मैं हो जाती हूं नवेली।
उत्तर: पेंसिल
26-सवाल: काले घोड़े पर सफेद सवारी, एक उतरते ही दूसरे की बारी।
उत्तर: तवा और रोटी
27-सवाल: ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
उत्तर: आपका नाम
28-सवाल: एक लड़का 30 फिट ऊंची सीढ़ी से गिर जाता है, फिर भी उसे कुछ भी नहीं होता है, बताओ कैसे?
उत्तर: सीढ़ी 30 फिट ऊंची थी, लेकिन वो उसके पहले पायदान से गिरता है।
29-सवाल: ऐसी क्या है, जो खरीदने पर काला, जलने पर लाल और फेंकते समय सफेद हो जाता है?
उत्तर: कोयला
30-सवाल: ऐसा क्या है, जो सिर्फ बढ़ता है और कभी कम नहीं होता है?
उत्तर: उम्र

31-सवाल: बताओ जरा, गोल है पर गेंद नहींं, पूंछ है पर पशु नहीं। बच्चे उसकी पूंछ को पकड़कर खलते-हंसते और हैं खिलखिलाते।
उत्तर: गुब्बारा
32-सवाल: दो लड़के और दोनों के रंग एक जैसे। अगर एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए।
उत्तर: जूते
33-सवाल:पहला कटा तो दर हो जाएगा, आखिरी कटा तो बंद, क्या है बताओ?
उत्तर: बंदर
34-सवाल:एक थाली है उल्टी पड़ी, फिर भी है मोतियों से भरी। फिरती है थाल चारों ओर न मोती गिरे और न हो कोई शोर। बताओ क्या?
उत्तर: असमान और तारे
35-सवाल: वो क्या है, जो हमेशा साथ रहता है पर पकड़ में नहीं आता, जहां जाओ पीछा है करता।
उत्तर: परछाई
36-सवाल: बताओ, कौन-सा जानवर है, जो सोते समय भी जूते पहनकर रखता है।
उत्तर: घोड़ा
37-सवाल: नहा कर शरीर पोंछने के बाद भी वह क्या है, जो गिला रह जाता है।
उत्तर: तौलिया
38-सवाल: उसके चार पांव है, लेकिन वह चल नहीं सकता।
उत्तर: मेज
39-सवाल: वैसे वह खराब होता है। फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते है, बताओ क्या है?
उत्तर: गुस्सा
40-सवाल: पैर हटा दो तो ‘नग’ बन जाएगा, सिर हटा दो तो ‘गर और कमर हटा दो तो ‘नर’ हो जाएगा।
उत्तर: नगर

41-सवाल: श्याम रंग की है, आंखों के ऊपर सजी है। क्या है यह जो भी बोले, मुंह से उसके जानवर की बोली निकले?
उत्तर: भौं (Eyebrow)
42-सवाल: मेरा नाम एक फूल और मिठाई दोनों है। बताओ मैं कौन हूं ?
उत्तर: गुलाब जामुन
43-सवाल: एक आदमी 10 दिन बिना सोए कैसे रह लेता है।
उत्तर: रात में सोकर।
44-सवाल:मेरी चोटी पर है हरियाली, तन है मगर सफेद। आता हूं मैं खाने के काम, बताओ मेरा भेद।
उत्तर: मूली
45-सवाल: दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं मैं खाने के काम। उल्टा होने पर नाच जाऊं, अपना क्यों मैं नाम बताऊं?
उत्तर: चना
46-सवाल: पांच अक्षर का है नाम, उलटा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूं, बताओं मैं क्या कहलाती हूं?
उत्तर: मलयालम
47-सवाल: मुंह है और तीन हैं मेरे हाथ, रहता नहीं कोई मेरे साथ। गोल-गोल हूं मैं रोज चलता, सबकी थकान मैं हूं मिटाता।
उत्तर: पंखा
48-सवाल:एक पैर और बाकी धोती, सावन में वो अक्सर रोती।
उत्तर: छतरी
49-सवाल:लोग मुझे खाने के लिए खरीदते है, पर कोई मुझे खाता नहीं।
उत्तर: प्लेट, चम्मच
50-सवाल: पैसे से भी ऊपर है, यह जिसे मिले वो पंडित हो जाए, न मिले तो मूर्ख रह जाए।
उत्तर: ज्ञान
51-सवाल: एक पानी का मटका, जो है ऊंचाई पर लटका। स्वाद में है मीठा बताओं क्या नाम है उसका।
उत्तर: मधुमक्खी के छत्ते का शहद
52-सवाल: लाल हूं मैं, खाती हूं सूखी घास। पानी पीने पर मर जाऊं, जल जाएंगे वो, जो आएंगे मेरे पास।
उत्तर: आग
53-सवाल: चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम। उत्सव, शादी या हो त्योहार, सब में है मेरा काम।
उत्तर: कलेंडर
54-सवाल: कान घुमाने पर जाने दूं, कान घूमाने पर न आने दूं। रखता हूं मैं घर का ख्याल, नाम बताओ जल्दी से मेरा आसान-सा है यह सवाल।
उत्तर: ताला-चाबी
55-सवाल: खोई सुई भी ढूंढ लूं ऐसा मेरा काम है, बताओ मेरे इस चमत्कार का क्या नाम है।
उत्तर: चुंबक
56-सवाल: कभी पकड़ न मुझको पाओगे, मेरे बिना न रह पाओगे।
उत्तर: हवा
57-सवाल: मुझे उल्टा करने पर लगूंगा नौ जवान। मेरे बिना नहीं रहेगी किसी में जान।
उत्तर: वायु
58-सवाल: बिन पानी के वो घर बनाए, सबके घर में वो मिल जाए।
उत्तर: मकड़ी व जाला
59-सवाल:उसके हैं कई दांत, बिन मुंह के वो करता है सुरीली बात।
उत्तर: हारमोनियम
60-सवाल: आंख है पर देख नहीं सकती, मुंह है पर कुछ कह नहीं सकती।
उत्तर: गुड़िया
61-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो मुँह से निकलती है, लेकिन वापस नहीं आती?
उत्तर: शब्द
62-सवाल: ऐसा क्या है, जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है, लेकिन खाया नहीं जाता?
उत्तर: प्लेट
63-सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है, जो बीमार होने पर भी कभी डॉक्टर के पास नहीं जाता?
उत्तर: जंगली जानवर
64-सवाल: ऐसी कौन सी जगह है, जहाँ बिना बुलाए कोई नहीं जाता?
उत्तर: श्मशान
65-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो आपको सोने नहीं देती, लेकिन सोती खुद भी नहीं है?
उत्तर: मच्छर
66-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो हमेशा ऊपर जाती है, लेकिन कभी नीचे नहीं आती?
उत्तर: उम्र
67-सवाल: ऐसा कौन सा फल है, जिसमें हमेशा करंट रहता है?
उत्तर: करौंदा
68-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो पलक झपकते ही गायब हो जाती है?
उत्तर: सपना
69-सवाल: ऐसा क्या है, जो दिन में दिखाई नहीं देता, लेकिन रात में चमकता है?
उत्तर: चाँद और तारे
70-सवाल: ऐसा क्या है, जो बिना पैर के चलता है, लेकिन रुकता नहीं है?
उत्तर: समय
71-सवाल: ऐसा कौन सा जानवर है, जो दूध भी देता है और खुद भी दूध पीता है?
उत्तर: बछड़ा
72-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो गीली होकर भी जलाती है?
उत्तर: मिर्च
73-सवाल: ऐसा कौन सा फल है, जो उल्टा लिखने पर भी फल ही रहता है?
उत्तर: आम
74-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो बोलती नहीं, लेकिन सब कुछ बताती है?
उत्तर: किताब
75-सवाल: ऐसी कौन सी चीज़ है, जो जितना खींचते हो, उतनी ही छोटी होती जाती है?
उत्तर: सिगरेट
76-सवाल: ऐसा कौन सा पक्षी है, जो कभी उड़ता नहीं?
उत्तर: मुर्गा
77-सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जो सारा दिन करते हैं, लेकिन खत्म नहीं होता?
उत्तर: सांस लेना
78-सवाल: ऐसा कौन सा चीज़ है, जो बिना धागे के सिले जा सकते हैं?
उत्तर: जूता
79-सवाल: ऐसी कौन सी जगह है, जहाँ सुबह होती है, लेकिन रात नहीं होती?
उत्तर: उत्तर और दक्षिण ध्रुव.
You may like also | इसे भी जरूर पढ़े-
100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 100 funny riddles with answers | छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित
20 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग | मुहावरे का अर्थ और वाक्य | हिंदी मुहावरे | Idioms इन हिंदी
मुहावरे हिन्दी | Idioms Hindi | मुहावरे का अर्थ | 100 मुहावरे और उनके अर्थ | हिंदी मुहावरे
150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न Rajasthan | 150 General Knowledge Questions Rajasthan
कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में | कर्पूर गौरं मंत्र | Karpoor Gauram Mantra
सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न उत्तर | 10 questions and answers of general knowledge
जगन्नाथ स्वामी की अदभुत कथा हिंदी में | जगन्नाथ पुरी | उडिशा
स्थानीय व्यंजनों की अनकही कहानियाँ | Untold stories of local traditional in hindi
Power of Universe in hindi | ब्रह्माण्ड की शक्ति | Law of Positivity in hindi
प्राण शक्ति क्या है | कैसे जागृत करें प्राण शक्ति | How to awaken life force in hindi
इसे भी जरूर पढ़े- How to handle mental pressure in hindi | मानसिक दबाव
इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi
इसे भी जरूर पढ़े- Defying Age: 3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें