अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल

सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात का फायदा उठा कर कुछ मंत्रीगण बीरबल के खिलाफ महाराज अकबर के कान भरने लगे। उनमें से एक कहने लगा, “महाराज! आप केवल बीरबल को ही हर जिम्मेदारी देते हैं और हर काम में उन्हीं की सलाह ली जाती है। इसका मतलब यह है कि आप हमें अयोग्य समझते हैं। मगर, ऐसा नहीं हैं, हम भी बीरबल जितने ही योग्य हैं।”

महाराज को बीरबल बहुत प्रिय थे। वह उनके खिलाफ कुछ नहीं सुनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मंत्रीगणों को निराश न करने के लिए एक समाधान निकाला। उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम सभी से एक प्रश्न का जवाब चाहता हूं। मगर, ध्यान रहे कि अगर तुम लोग इसका जवाब न दे पाए, तो तुम सबको फांसी की सजा सुनाई जाएगी।”

अकबर बीरबल
अकबर बीरबल

दरबारियों ने झिझक कर महाराज से कहा, “ठ.. ठीक है महाराज! हमें आपकी ये शर्त मंजूर है, लेकिन पहले आप प्रश्न तो पूछिए।”महाराज ने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ क्या है?”

यह सवाल सुनकर सभी मंत्रीगण एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। महाराज ने उनकी ये स्थिति देख कर कहा, “याद रहे कि इस प्रश्न का उत्तर सटीक होना चाहिए। मुझे कोई भी अटपटा सा जवाब नहीं चाहिए।”

इस पर मंत्रीगणों ने राजा से इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी। राजा भी इस बात के लिए तैयार हो गए।

महल से बाहर निकलकर सभी मंत्रीगण इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने लगे। पहले ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ भगवान है, तो दूसरा कहने लगा कि दुनिया की सबसे बड़ी चीज भूख है।

धीरे-धीरे समय बीतता गया और मोहलत में लिए गए सभी दिन भी गुजर गए। फिर भी राजा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब न मिलने पर सभी मंत्रीगणों को अपनी जान की फिक्र सताने लगी। कोई अन्य उपाय न मिलने पर वो सभी बीरबल के पास पहुंचे और उन्हें अपनी पूरी कहानी सुनाई। बीरबल पहले से ही इस बात से परिचित थे। उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम्हारी जान बचा सकता हूं, लेकिन तुम्हें वही करना होगा जैसा मैं कहूं।” सभी बीरबल की बात पर राजी हो गए।

तीसरे ने दोनों के जवाब को नकार दिया और कहा कि भगवान कोई चीज नहीं है और भूख को भी बर्दाश्त किया जा सकता है। इसलिए राजा के प्रश्न का उत्तर इन दोनों में से कोई नहीं है।

अगले ही दिन बीरबल ने एक पालकी का इंतजाम करवाया। उन्होंने दो मंत्रीगणों को पालकी उठाने का काम दिया, तीसरे से अपना हुक्का पकड़वाया और चौथे से अपने जूते उठवाये व स्वयं पालकी में बैठ गए। फिर उन सभी को राजा के महल की ओर चलने का इशारा दिया।

अकबर बीरबल
अकबर बीरबल

जब सभी बीरबल को लेकर दरबार में पहुंचे, तो महाराज इस मंजर को देख कर हैरान थे। इससे पहले कि वो बीरबल से कुछ पूछते, बीरबल खुद ही राजा से बोले, “महाराज! दुनिया की सबसे बड़ी चीज ‘गरज’ होती है। अपनी गरज के कारण ही ये सब मेरी पालकी को उठा कर यहां तक ले आए हैं।”

यह सुन महाराज मुस्कुराये बिना न रह सके और सभी मंत्रीगण शरम के मारे सिर झुकाए खड़े रहे।

कहानी से सीख –

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी किसी की योग्यता से जलना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर खुद को भी बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

अकबर-बीरबल की कहानियां | Akbar Birbal ki Kahaniyaa

अकबर-बीरबल की चतुराई

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर-बीरबल की चतुराई | Akbar-Birbal ki Chaturaai

अकबर-बीरबल की चतुराई-Akbar-Birbal ki Chaturaai एक समय की बात है जब बादशाह अकबर का परचम पूरे विश्व में फैलने लगा ...
Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना | अकबर-बीरबल की कहानियां | Badshah Ka Sapna | Akbar-Birbal Story

बादशाह का सपना - Badshah Ka Sapna एक रात सोते समय बादशाह अकबर ने यह अजीब सपना देखा कि केवल ...
अकबर बीरबल की कहानी

अकबर बीरबल की कहानी | अकबर कैसे मिले बीरबल से? | Stories of Akbar Birbal in hindi

अकबर कैसे मिले बीरबल से? अकबर बीरबल की कहानी-अकबर को शिकार का बहुत शौक था। वे किसी भी तरह शिकार ...
akbar ka sala

अकबर-बीरबल की कहानी: अकबर का साला | akbar ka sala Story In Hindi

Akbar Ka Sala-बीरबल की बुद्धि और समस्या को भाप लेने की कला के कारण बादशाह उन्हें खूब पसंद करते थे। ...
Akbar Birbal

अकबर बीरबल की कहानी: कौवों की गिनती | Akbar Birbal Story in hindi

Akbar Birbal- कौवों की गिनती Akbar Birbal-बीरबल की चतुराई से बादशाह अकबर और सभी दरबार परिचित थे। फिर भी अकबर, ...
अकबर बीरबल

अकबर बीरबल: सबसे बड़ी चीज़ की कहानी/Sabse badi Cheez Kahani in hindi

अकबर बीरबल सबसे बड़ी चीज़ की कहानी -एक बार की बात है, बीरबल दरबार में मौजूद नहीं थे। इसी बात ...

गायत्री मंत्र के फायदे: एम्स और आईआईटी की रिसर्च | Research results of AIIMS and IIT on Gayatri Mantra in hindi

स्थानीय व्यंजनों की अनकही कहानियाँ | Untold stories of local traditional in hindi

Power of Universe in hindi | ब्रह्माण्ड की शक्ति | Law of Positivity in hindi

जय श्री कृष्णा 🙏🙏 जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।🙏🙏

 

Leave a Comment

error: