The secret of getting God’s grace in Hindi | ईश्वर की कृपा पाने का रहस्य | Adhyatmik Kahaniyan

 ईश्वर की कृपा पाने का रहस्य | The secret of getting God’s grace in Hindi :-

दोस्तों! एक बार एक गांव में एक संत प्रवचन करने आए। गांव के लोग संत की प्रसिद्धि सुनकर बड़ी संख्या में उनके प्रवचन में एकत्र हुए। संत अपने प्रवचनों के लिए जाने जाते थे, और लोग अपनी समस्याओं का समाधान पाने की उम्मीद में उनके पास गए।

प्रेरणादायक कहानी छोटी सी
प्रेरणादायक कहानी छोटी सी

जब प्रवचन समाप्त हुआ, तो कुछ लोगों ने संत के पास जाकर अपने-अपने दुख और कष्ट सुनाए। किसी ने कहा कि उसकी फसल लगातार खराब हो रही है, किसी ने अपने व्यापार में नुकसान की शिकायत की, तो किसी ने अपने परिवार में अशांति का दुखड़ा रोया।

संत ने उनकी बातें ध्यान से सुनी और फिर पूछा, “इन दुखों से छुटकारा पाने के लिए आपने अब तक क्या-क्या किया है?”

जीवन पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार
जीवन पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार

लोगों ने जवाब दिया, “हमने बहुत बार भगवान से प्रार्थना की है। उनसे फरियाद की है कि हमें इन दुखों से मुक्ति दें।”

संत ने थोड़ा मुस्कुराते हुए पूछा, “क्या आपने केवल फरियाद ही की है, या कुछ और भी प्रयास किए हैं?”

लोगों ने एक स्वर में उत्तर दिया, “हम तो केवल फरियाद करना जानते हैं। बस वही करते हैं।”

मुंशी प्रेमचंद की 5 छोटी कहानियाँ
मुंशी प्रेमचंद की 5 छोटी कहानियाँ-

संत ने गंभीरता से कहा, “हे प्रियजनों, यह सच है कि भगवान हमारी पुकार सुनते हैं, परंतु वे केवल फरियाद से प्रसन्न नहीं होते। भगवान को सच्चे हृदय से याद करना ही उनकी कृपा पाने का मार्ग है। जैसे एक भिखारी दरवाजे पर आकर फरियाद करता है, तो उसे ₹1 या मुट्ठी भर अनाज मिलता है। लेकिन वही बेटा, जो अपने पिता को प्रेम से याद करता है, उसे बिना किसी फरियाद के ही सब कुछ मिल जाता है।”

फिर उन्होंने समझाया, “आप भी स्वयं को भगवान का पुत्र मानकर, सच्चे दिल से उन्हें याद करें। उनकी कृपा से आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे। फरियाद करने में जितना समय बिताते हैं, उसका आधा भी यदि भगवान का शुक्रिया अदा करने या उन्हें प्रेमपूर्वक स्मरण करने में लगाएं, तो आपकी खुशी और शांति बढ़ेगी।”

इसके बाद संत ने आगे कहा, “आजकल भौतिक सुविधाएं बढ़ गई हैं, फिर भी लोगों के मन में शांति नहीं है। इसका मुख्य कारण है रीस करना। जैसे ही लोग किसी और के पास अधिक संपत्ति या सुविधाएं देखते हैं, ईर्ष्या करने लगते हैं। इस रीस में वे खुद को जिंदगी की रेस में पीछे महसूस करने लगते हैं। फिर भगवान से फरियाद करना शुरू कर देते हैं।”

उन्होंने अंत में यह सीख दी, “रीस करने से बचें और अपनी क्षमता के अनुसार जिंदगी की रेस में आगे बढ़ें। भगवान को पुत्र की तरह प्रेम से याद करें। उनका धन्यवाद करें। इससे आपकी खुशियां और शांति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाएंगी।”

संत के इन शब्दों ने लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने और भगवान को सच्चे हृदय से याद करने का संकल्प लिया।

दोस्तो! आपको यह कहानी कैसे लगी? अपने सुझाव और विचार कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
राधे राधे🙏🙏

Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक

भगवत गीता श्लोक हिंदी

भगवत गीता श्लोक हिंदी | गीता श्लोक इन हिंदी | Geeta Slok in Hindi

गीता श्लोक इन हिंदी-भगवत गीता श्लोक हिंदी भगवद गीता के कुछ प्रसिद्ध श्लोक हिंदी में, अर्थ सहित: भगवत गीता श्लोक ...
पूर्व जन्म के कर्म

पूर्व जन्म के कर्म | कर्म | Deeds of previous birth | आध्यात्मिक कहानियां

पूर्व जन्म के कर्म-एक अद्भुत कथा पूर्व जन्म के कर्म | Deeds of previous birth एक समय की बात है, ...
आध्यात्मिक प्रेरणा कहानी

भक्ति पर प्रेरणादायक कहानी | आध्यात्मिक प्रेरणा कहानी | प्रेरणादायक कहानी छोटी सी

आध्यात्मिक प्रेरणा कहानी-भक्ति पर प्रेरणादायक कहानी जब एक जिद्दी भक्त ने यह ठान लिया कि बिना भगवान की कृपा के ...
भगवान से बिना मांगे कैसे बात करें

भगवान से बिना मांगे कैसे बात करें | Premanand Maharaj ji | Ekantik vartalap : 22

भगवान से बिना मांगे कैसे बात करें -Premanand Maharaj ji राधे राधे!🙏🙏 भगवान से बिना मांगे कैसे बात करें भगवान ...
Inspirational story of Arjun

अर्जुन की प्रेरणादायक कहानी | Inspirational story of Arjun | हिंदी कहानियां प्रेरणादायक

अर्जुन की प्रेरणादायक कहानी-Inspirational story of Arjun  अर्जुन की प्रेरणादायक कहानी : कर्म की शक्ति और गीता का उपदेश उत्तर ...
वर्तमान में जीने का तरीका

वर्तमान में जीने का तरीका | पॉजिटिव सोच कैसे लाएं | प्रेमानंद महाराज जी | एकांतिक वार्तालाप : 19

वर्तमान में जीने का तरीका-पॉजिटिव सोच कैसे लाएं वर्तमान में जीने का तरीका | पॉजिटिव सोच कैसे लाएं राधे राधे!🙏🙏 ...
छोटी कहानी इन हिंदी

फूटा हुआ घड़ा | छोटी कहानी इन हिंदी | Short Story in Hindi | बच्चों की शिक्षाप्रद कहानियां

छोटी कहानी इन हिंदी-short story in hindi फूटा हुआ घड़ा – एक शिक्षाप्रद कहानी एक समय की बात है, एक ...
राधे राधे जपने से क्या लाभ है

राधे राधे जपने से क्या लाभ है | What is the benefit of chanting Radhe Radhe | Premanand Maharaj Ji

राधे राधे जपने से क्या लाभ है-What is the benefit of chanting Radhe Radhe राधे-राधे🙏🙏 राधे राधे जपने से क्या ...
भगवत प्राप्ति कैसे करें

भगवत प्राप्ति कैसे करें | गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति | Premanand Maharaj ji | Akantik Vaartalaap

गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति-भगवत प्राप्ति कैसे करें राधे राधे 🙏🙏 गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति | भगवत प्राप्ति कैसे करें जिम्मेदारियों ...
धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति

धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति | Dharmik Karma Se Paap Mukti | Guru Vani | Premanand ji Maharaj : 7

धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति-Dharmik Karma Se Paap Mukti राधे राधे 🙏🙏 धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति | Dharmik Karma ...
The Lord of Attraction

आकर्षण के स्वामी | The Lord of Attraction | भक्ति योग का दर्शन | Krishna consciousness

The Lord of Attraction-आकर्षण के स्वामी 🙏🙏 हरे कृष्ण! आकर्षण के स्वामी | The Lord of Attraction हर एक व्यक्ति ...
50 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग

50 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग | हिंदी मुहावरे और अर्थ और वाक्य | Idioms meaning in hindi

50 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग यह रहे 50 मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग। ये विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, ...
माता के भजन हिन्दी में lyrics

माता के भजन हिन्दी में lyrics | Mata ke Bhajan Hindi me Lyrics | माता के भजन लिरिक्स

माता के भजन हिन्दी में lyrics राधे राधे 🙏🙏 दोस्तों! यहाँ कुछ प्रसिद्ध माता के भजनों के हिंदी लिरिक्स दिए ...
100 हिन्दी चुटकुले

100 हिन्दी चुटकुले | हँसाने मजेदार चुटकुले | हंसी के चुटकुले हिंदी में | Funny jokes in Hindi

100 हिन्दी चुटकुले रोज़ की भागदौड़ में अगर चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो दिन बन जाता है. इसलिए टेंशन ...
पूर्व जन्म के कर्म

पूर्व जन्म के कर्म | प्रेमानंद महाराज जी :4 | Ekantik Vartalaap | एकांतिक वार्तालाप | प्रश्नोत्री

पूर्व जन्म के कर्म राधे राधे 🙏🙏 परिवार में दिव्यांग बच्चे का जन्म क्या हमारे कर्मों की वजह से हुआ ...

 

इसे भी जरूर पढ़े- How to handle mental pressure in hindi | मानसिक दबाव

 

इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi

 

इसे भी जरूर पढ़े- Defying Age: 3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें

 

 

अनमोल पेज़ 

Leave a Comment

error: