Daanveer Karna | दानवीर कर्ण | अनमोल कहानियाँ | ज्ञानवर्धक रोचक कहानियाँ

*पढ़ने से पहले…अपनी आँखें बंद करें…उस पल को याद करे जब आपने किसी को उदार हृदय से उपहार दिया था। किसी को खुश करने के लिए बिना किसी अपेक्षा के उसकी पसंद की कोई वस्तु। श्री कृष्ण और अर्जुन की बहुत ही सुंदर कहानी।

Daanveer Karna | दानवीर कर्ण | अनमोल कहानियाँ

Daanveer Karna-एक बार की बात है, श्री कृष्ण और अर्जुन कहीं जा रहे थे। रास्ते में अर्जुन ने श्री कृष्ण जी से पूछा, “हे प्रभु! एक जिज्ञासा है मेरे मन में, यदि आज्ञा हो तो पूछें?” श्री कृष्ण जी ने कहा, “पूछो अर्जुन।”

तब अर्जुन ने कहा- “मुझे आज तक यह बात समझ नहीं आई कि दान तो मैं भी बहुत करता हूँ, परन्तु सभी लोग कर्ण को ही सबसे बड़ा दानी क्यों कहते हैं?”

यह प्रश्न सुन कर श्री कृष्ण जी मुस्कुराये और बोले, “आज मैं तुम्हारी यह जिज्ञासा अवश्य शान्त करुँगा।”

श्री कृष्ण जी ने पास की ही दो स्थित पहाड़ियों को सोने का बना दिया। इस के पश्चात् वह अर्जुन से बोले कि, “हे अर्जुन! इन दोनों सोने की पहाड़ियों को तुम आस-पास के गाँव वालों में बाँट दो।”

अर्जुन प्रभु से आज्ञा ले कर तुरन्त ही यह काम करने के लिए चल दिया। उस ने सभी गाँव वालों को बुलाया और कहा- “आप लोग पंक्ति बना लें, अब मैं आपको सोना बाँटूंगा।” और अर्जुन ने सोना बाँटना आरम्भ कर दिया।

गाँव वालों ने अर्जुन की बहुत प्रशंसा की। अर्जुन सोने को पहाड़ी में से सोना तोड़ते गए और गाँव वालों को देते गए। लगातार दो दिन और दो रातों तक अर्जुन सोना बाँटते रहे।

उन में अब तक अहंकार आ चुका था। गाँव के लोग वापस आ कर दोबारा से पंक्ति में लगने लगे थे। इतने समय पश्चात अर्जुन बहुत थक चुके थे पर जिस सोने की पहाड़ियों से अर्जुन सोना तोड़ रहे थे, उन दोनों पहाड़ियों के आकार में कुछ भी कमी नहीं आई थी।

उन्होंने श्री कृष्ण जी से कहा, “अब मुझसे यह काम और न हो सकेगा। मुझे थोड़ा विश्राम चाहिए।” प्रभु ने कहा “ठीक है। तुम अब विश्राम करो।” और उन्होंने कर्ण को बुला लिया।

उन्होंने कर्ण से कहा, “तुम इन पहाड़ियों का सोना इन गाँव वालों में बाँट दो।” कर्ण तुरन्त सोना बाँटने चल दिये। उन्होंने गाँव वालों को बुलाया और उनसे कहा, “यह सोना आप लोगों का है, जिसको जितना सोना चाहिए वह यहाँ से ले जाये।” ऐसा कह कर कर्ण वहाँ से चले गए।

अर्जुन बोले कि, “ऐसा विचार मेरे मन में क्यों नहीं आया?” इस पर श्री कृष्ण जी ने उत्तर दिया कि, “तुम्हें सोने से मोह हो गया था। तुम स्वयं यह निर्णय कर रहे थे, कि किस गाँव वाले को कितनी आवश्यकता है? उतना ही सोना तुम पहाड़ी में से खोद कर उन्हें दे रहे थे।

तुम में दाता होने का भाव आ गया था। दूसरी ओर कर्ण ने ऐसा नहीं किया। वह सारा सोना गाँव वालों को देकर वहाँ से चले गए। वह नहीं चाहते थे कि उनके सामने कोई उन की जय जयकार करे या प्रशंसा करे। उनके पीठ पीछे भी लोग क्या कहते हैं, उससे उनको कोई अन्तर नहीं पड़ता।”

अर्जुन को अपने प्रश्न का बहुत ही सुंदर जवाब मिला।

दान या मदद के बदले धन्यावाद या प्रशंसा की अपेक्षा करना, उसे मात्र एक सौदा/व्यापार बना देगा। यदि हम कोई सहायता या दान करते हैं, हमें उसके बदले किसी प्रतिफल की आशा नहीं रखनी चाहिए।

*”एक दयालु हृदय दूसरों के बारे में पहले सोचता है। दूसरों की सहायता करते वक़्त, चाहे वो अजनबी ही क्यूँ न हों, वह खुद को होने वाली असुविधा या त्याग के बारे में नहीं सोचता है क्योंकि, दूसरों की सहायता करना अपने असली स्वभाव के प्रति सच्चा होना मात्र है।”*

महाभारत से जुड़ी कुछ और कहानियां 

 

Shri Krishna aur Karna

महाभारत | श्रीकृष्ण और कर्ण संवाद | Shri Krishna aur Karna samvad | Gyanvardhak kahaniyaa

Shri Krishna aur Karna samvad-हिंदू धर्म में ऐसे बहुत से धार्मिक ग्रंथ हैं, जिनसे हम बहुत सी शिक्षाएं ग्रहण कर ...
Daanveer Karna

Daanveer Karna | दानवीर कर्ण | अनमोल कहानियाँ | ज्ञानवर्धक रोचक कहानियाँ

*पढ़ने से पहले...अपनी आँखें बंद करें...उस पल को याद करे जब आपने किसी को उदार हृदय से उपहार दिया था। ...
Shri Krishna aur Drupadi

महाभारत | श्री कृष्ण और द्रुपदी | Shri Krishna aur Drupadi | आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक कहानियाँ

Shri Krishna aur Drupadi-18 दिन के युद्ध ने, द्रोपदी की उम्र को 80 वर्ष जैसा कर दिया था ...शारीरिक रूप ...
Shri Krishna aur Arjun yudha

Shri Krishna aur Arjun yudha | महाभारत | श्रीकृष्ण और अर्जुन युद्ध | पौराणिक कथा | Shri Krishna aur Arjun yudha

Shri Krishna aur Arjun yudha-अर्जुन श्रीकृष्ण के कितने बड़े भक्त थे ये बताने की आवश्यकता नहीं। किन्तु भागवत में हमें ...
Krishna uddhav

कृष्ण उद्धव संवाद | Krishna uddhav Samvad in hindi | Inspirational story

Krishna uddhav-श्री कृष्ण उद्धव का अंतिम संवाद- उद्धव बचपन से ही सारथी के रूप में श्री कृष्ण की सेवा में ...
हनुमान जी की रोचक अद्भुत प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक कहानियाँ

हनुमान और कृष्ण जी की अद्भुत कहानी | hanuman aur krishna story

Hanuman aur krishna की कहानी- एक बार की बात है। अर्जुन वन में फूल लेने गए। वहां हनुमान जी पहले ...
श्रीमद्भगवद्गीता श्री कृष्ण अनमोल वचन

भीष्म पितामह के 5 स्वर्णिम तीर | Bheeshm ke swarnim teer

Bheeshm ke swarnim teer भीष्म के स्वर्णिम तीर भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान था। उन्हें कोई भी उनकी ...
Daanveer Karna

कर्ण:सबसे बड़ा दानवीर | Karan sabse bada daanveer Mahabharat

कर्ण :सबसे बड़ा दानवीर | Karan :sabse bada danveer Mahabharat भगवान श्री कृष्ण कहते हैं। व्यक्ति को फल की अभिलाषा ...

श्री कृष्ण से जुड़े कुछ रोचक प्रसंग | Inspirational | Motivational Stories in hindi | ज्ञानवर्धक कहानियां

श्री कृष्ण वाणी से ज्ञान/Shree Krishna vaani gyan

हनुमान और कृष्ण जी की अद्भुत कहानी/ hanuman aur krishna story

चिंता छोड़ो सुख से जियो | Chintao per vijay

महाभारत :सबसे बड़ा दानवीर /sabse bada daanveer

 

error: