सफल होने का सबसे आसान तरीका | The easiest way to succeed in hindi

सफल होने का सबसे आसान तरीका- सफल होने का सबसे आसान तरीका है निरंतर मेहनत और अनुशासन। चाहे कितनी भी कठिनाई क्यों न आए, रोज़ छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप बिना रुके लगातार प्रयास करते रहें। आइये पढ़ते हैं, किस तरह मेहनत करके आप सफल व्यक्ति बन सकते हैं-

इतिहास पढ़ना है या इतिहास रचना है

सबसे पहला नियम, जिस नियम के कारण लोग दुनिया में इतिहास रचते हैं और इस नियम को, ना अपना ने वाले, दूसरों का इतिहास पढ़ते हैं। आपको सबसे पहले यह तय करना है कि आपको इतिहास पढ़ने वाला बनना है कि इतिहास रचने वाला बनना है अगर आपको इतिहास पढ़ने वाला बनना है तो ठीक है आप जो भी कर रहे हैं वह सब बढ़िया है। अगर आपको इतिहास रचने वाला बनना है तो आपको वह करना पड़ेगा जो इतिहास रचने वालों ने किया है उनके मार्ग पर चलना पड़ेगा।

इसे भी जरूर पढ़े- Important lesson of chanakya neeti in daily life/ दैनिक जीवन में चाणक्य नीति के 6 महत्व

सफल होने का सबसे आसान तरीका

 

अगर आप 100 विश्व के महान लोगों पर रिसर्च करोगे तो आपको पता चलेगा कि ना वे लोग बहुत होशियार थे ना बहुत ज्यादा दिमाग के तेज थे ना वह पढ़ने में अच्छे थे और ना ही वह बहुत ज्यादा अमीर थे। कई तो बहुत गरीब परिवारों में भी पैदा हुए और सरकारी स्कूलों में पढ़े लिखे। लेकिन जब आप इसकी गहराई में जाओगे तो पता चलेगा कि आपकी परिस्थितियों से कही ज्यादा शायद उनकी स्थिति, उनका बचपन, उनकी परवरिश, और उनकी परिस्थितियों  बेकार थी।

ठीक है लेकिन ऐसी क्या चीज थी, जिसके कारण वह लोग सफल हुए। जिसके कारण वह लोग महान हुए। ऐसी क्या चीज थी, जिसके कारण वह मेरे आपके और हम सब के आदर्श बने हुए हैं। ऐसी कई हस्तियां है-अगर हम अब्दुल कलाम की बात करें, विवेकानंद की बात करें, बाबा साहब अंबेडकर की बात करे।

इसे भी जरूर पढ़े- एक शिक्षक की अंतिम प्रेरणा | सेवा का सच्चा अर्थ | सफलता की प्रेरक कहानी

दुनिया भर में बहुत सारे लोग प्रसिद्ध है कितने ही लोगों पर हम रिसर्च कर ले, वह लोकप्रिय व्यक्ति हमारा भारतीय ना होकर विदेशी ही क्यों ना हो। जैसे इब्राहिम लिंकन या मार्टिन लूथर बहुत सारे उदाहरण है। इन सभी में आपको एक सामान मिलेगी और वह यह है कि सभी गरीब थे गरीब परिवारों में सभी का जन्म हुआ इनमें से कोई भी ऐसी जगह पैदा नहीं हुआ जिसकी परिस्थितियों अच्छी हो।

सफलता का मूल मंत्र जान लो | सफल होने का सबसे आसान तरीका

निरंतर मेहनत का महत्व

एक चीज जिसने इन सभी को महान बनाया- वह है बहुत सारी मेहनत, बहुत सारा कड़ा परिश्रम। आप सभी ने बचपन से पढ़ा होगा कि मेहनत करने से व्यक्ति सफल होता है लेकिन इस वाक्य में थोड़ा बदलाव होना चाहिए व्यक्ति सिर्फ मेहनत करने से सफल नहीं होता बल्कि व्यक्ति लगातार मेहनत करने से सफल होता है। कम मेहनत हो ज्यादा मेहनत हो यह महत्व नहीं रखता। सबसे महत्वपूर्ण है लगातार मेहनत करते रहना।

सफल होने का सबसे आसान तरीका
सफल होने का सबसे आसान तरीका

 

जैसा कि आपने देखा ही होगा आजकल बहुत सारे रील्स और वीडियो में आपको मोटिवेट करते हैं और आपका एनर्जी लेवल हाई हो जाता है। लेकिन यह क्या फिर दो-चार दिनों बाद ही आप कमजोर हो जाते हैं। मोटिवेशन लेवल डाउन हो जाता है।  मोटिवेशन किसी व्यक्ति को सुनना, किसी व्यक्ति को पढ़ना, किसी व्यक्ति को एकदम देखकर, अपने अंदर एकदम एनर्जी का स्तर बढ़ जाना। यह सारी चीजे बस एक स्पार्क का काम करेंगे, एक चिंगारी का काम करेंगे। लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं जलती रहेगी।

इसे भी जरूर पढ़े- बुद्ध के प्रेरक विचार | गौतम बुद्ध के उपदेश | 30+ Buddha’s inspirational thoughts in hindi

सबसे महत्वपूर्ण अगर कोई चीज है तो वह चलते रहना छोटे-छोटे कदम बढ़ाते रहना। हर दिन छोटे-छोटे कदम बढ़ाकर आगे बढ़ते रहना, लगातार मेहनत करते रहना। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कंपटीशन बहुत कठिन है। लाखो लोग फार्म भरेंगे। नौकरियां सिर्फ हजारों में है। अगर आपको इस दुनिया मैं जितने भी लोग आपके कंपीटीटर्स है उन्हें अगर टक्कर कर देनी है, उन्हें अगर आपको हराना है तो आपको एक बात समझनी पड़ेगी कि आपको वह काम करने पड़ेंगे जो बाकी सब लोगों के द्वारा नहीं किये जा रहे हैं।

अनुशासन में रहने की आवश्यकता

आपको सफलता पाने के लिए कोई बहुत कठिन काम नहीं करने हैं। चीजे बहुत ही आसान है। सफलता के नियम बहुत ही सिंपल है। एग्जाम को निकालने के नियम बहुत ही सिंपल है। लेकिन दो नियम ऐसे हैं कि हर किसी के बस की बात नहीं है।

उदाहरण के तौर पर अगर मैं आपसे कहूं कि आपको डेली पढ़ना है, रोज स्टडी करनी है, तो आप कहेंगे इसमें कुछ नया बोलो यह तो हमें बचपन से ही पता है। अब मैं कहूं कि मैं आपको सफलता प्राप्त करने के पांच नियम बताऊंगी, इसमें सबसे पहले कठिन नियम है, रोज पढ़ना तो आप सोचोगे अरे क्या मजाक कर रहे हो, इसमें क्या कठिन काम है। रोज पढ़ने में क्या कठिन काम है। हम तो रोज ही पढ़ते हैं।

इसे भी जरूर पढ़े- Success प्रेरणादायक मोटिवेशनल कोट्स | 20+ प्रेरणादायक Motivated कोट्स in hindi

लेकिन दोस्तों असल में होता क्या है, हम जब कोई कोर्स ज्वाइन करते हैं, तो एक नए जोश के साथ ज्वाइन करते हैं, और रोज पढ़ाई करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे १५ दिन बीत जाएंगे। एक महीना बीत जाएगा। 2 महीना बीत जाएगा तो ऐसे क्षण भी आने लगेंगे कि लगेगा यार थोड़ा आराम कर लेते हैं, थोड़ा घूम फिर के आते हैं।

अगर कोई घर से बाहर रह रहा है ,तो सोचेगा चलो घर होकर आते हैं। हमें शादियों में भी जाना पड़ता है प्रोग्राम्स में जाना पड़ता है पार्टी भी करनी पड़ती है संडे भी आएगा तो हम सोचेंगे, चलो थोड़ा आराम भी कर ले। फिर कभी कोई त्यौहार आ गया तो सोचेंगे चलो उसे भी माना ले। तो दोस्तों सबसे कठिन काम है रोज पढ़ाई करना। सबसे कठिन काम है अपने आप को अनुशासन में रखना।

आप इस बात को गांठ बांध लो कि सबसे कठिन काम है, लगातार मेहनत करते रहना। आप विश्वास करिए अगर आपने इस कठिन काम को कर डाला तो आप दुनिया के पॉइंट 0.1% लोगों में आएंगे। बोलना बहुत आसान है यह सब बहुत प्रैक्टिकल बातें हैं और आप इनको करके देख लेना। अगर आप रोज मेहनत कर सकते हो, बिना थके बिना रुके। बिल्कुल सही बात है, काम करेंगे तो, थकान भी होगी। मेहनत करेंगे तो, हमारी एनर्जी भी कम होगी।

सफलता प्राप्त करने के रास्ते में उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही, जिम्मेदारियां भी आएंगे कभी हमारा मूड अच्छा नहीं होगा। कभी शरीर स्वस्थ नहीं होगा। कभी घर वाले ही डांट दे। कभी कोई दो बातें सुना कर चला जाएगा। कभी कोई ताना मार देगा। हर दिन एक जैसा नहीं होता है। अभी शुरुआत शायद अच्छा चल रहा हो, लेकिन हर समय एक जैसा नहीं होगा। बहुत सारे उतार-चढ़ाव आएंगे।

सबसे कठिन काम क्या है? अपने आप को इस मजबूती के साथ हमेशा खड़ा रखना। आप इस समय क्या हो? आप वो पेड़ जो फल दे रहा है। और पत्थर हमेशा फल देने वाला पेड़ ही खाता है, ना कि जिस पर कोई फल ना हो, जिस पर कोई फल नहीं है, जिस पर कोई फूल नहीं है, उस पेड़ को कोई छुएगा भी नहीं।

इसे भी जरूर पढ़े- जीतने की कला | 5 magical rules for art of winning

इसलिए अगर आपने रोज पढ़ने की आदत बना ली, तो आप सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के पॉइंट 0.1% लोगों में शामिल हो जाओगे। जो इस काम को कर सकते हैं। दुनिया की 99.9% लोग काम तो कर रहे हैं लेकिन तरीका सही नहीं है प्लानिंग नहीं है रोज मेहनत नहीं कर पाते। इसलिए बहुत कम लोग सफल होते हैं।

अब हमें यह देखना है कि कहीं हम भी तो वही गलतियां नहीं दोहरा रहे हैं, जो हमें आगे बढ़ने से रोक रही है। किसी ने एक बहुत अच्छी बात कही है दोस्तों कि- आप उड़ नहीं सकते हो तो आप दौड़ो, दौड़ नही सकते हो, तो आप चलो, आप चल भी नहीं सकते हो, तो आप रेंगो, लेकिन कुछ तो करो।

हम सभी के मन में एक सवाल आना चाहिए- कि अगर इतना आसान होता सफल होना तो, हर व्यक्ति क्यों सफल नहीं हो जाता। हर कोई क्यों अमीर नहीं हो जाता। हर व्यक्ति क्यों सेलेक्ट नहीं हो जाता। कोई तो चीज है, जो उन्हें सफल होने से रोक रही होगी, कोई ऐसी आदत तो होगी, जो उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही होगी। कोई तो ऐसी लापरवाही होगी जो उन्हें सफल होने से रोक रही होगी।

किसी ने बहुत ही अच्छा कहा है- “भाई कुछ तो कर यूं ही मत मर” चलते रहना सबसे इंपोर्टेंट है। आपका गणित अच्छा नहीं है, आपकी इंग्लिश अच्छी नहीं है, आपकी पढ़ाई लिखाई बहुत अच्छी नहीं हो पाई, आपके बेसिक्स बहुत ही कमजोर है, यह सब बहुत छोटी समस्याएं हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इन सब का असर आपके जीवन पर बहुत पडने वाला है।

निष्कर्ष

आपने अगर एक बार ठान लिया है कि भाई,आज तक मेरे साथ जो हुआ,जैसा हुआ, सब ठीक है लेकिन अब आगे से ऐसा नहीं चलेगा। मैं अपने आप को बदल लूंगा। जिस दिन आपने यह प्रण ले लिया। आपने खुद से यह वादा कर लिया कि आज तक जो हुआ वह सब छोड़ो जिस तरह आप एक मोबाइल को फॉर्मेट कर देते हैं, उसी तरह सब कुछ फॉर्मेट करो। आज से मैं अपने आप को बदलूंगा। जिस दिन आपने यह कसम खा ली, आप अगले 6 महीने में वह नहीं रहोगे, जो आप आज तक थे।

समय लगेगा लेकिन अगले 6 महीने में आपके अंदर इतने गजब के परिवर्तन आएंगे, इतना गजब का उछाल आएगा कि दूसरा तो छोड़ो, आप खुद स्वयं को नहीं पहचान पाओगे। कि यह वही व्यक्ति है, जो इतनी सारी कमजोरी को पिछले 20-25 सालों से लेकर घूम रहा था। सबसे महत्वपूर्ण है ठान लेना। खुद से एक वादा करना। कसम खाना की अब यह करना है तो मतलब करना है। चाहे जो भी हो जाए। बहुत सारे लोगो ने किया है और हम भी यह कर सकते हैं।

जाने दान का सही अर्थ। कृष्णा और अर्जुन की बहुत ही सुन्दर कहानी। एक बार अवश्य पढ़े।🙏🙏

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

error: