ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें | Vikas Divyakirti Best Hindi Motivational Speech 2025

ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें

सर, क्या आप अपने जीवन का कोई ऐसा उदाहरण दे सकते हैं जब आपने किसी बात को छोड़ दिया हो या ‘लेट गो’ किया हो, जिससे हमें भी कुछ सीखने को मिले?

ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें

आज से सात-आठ साल पहले, मैं थोड़ा एंज़ायटी का शिकार हुआ। कई कारण थे, पर उसमें दो-चार लोग ऐसे थे जिन्होंने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। उस समय उन्होंने कर दिया और मैंने करवा भी लिया। अब तो मैं करवाता ही नहीं, तब मैंने करवा लिया था। अजीब किस्म के लोग थे, जो पीछे पड़कर रात-दिन, चौबीस घंटे तनाव देते रहते। वो भी बिना किसी बात के, बिना किसी वजह के।

ऐसी स्थिति में मैं बड़ा परेशान रहा। फिर बाद में परिस्थितियाँ बदलीं, मैं ठीक हो गया। मेरी स्थितियाँ बेहतर हो गईं। उन्हीं दिनों मैंने रहीम का एक दोहा पढ़ा, जो मेरे जीवन का उसूल बन गया। उस दोहे ने मुझे भीतर से बदल दिया। एक-दो बार मेरे मन में आया कि मैं भी दुश्मनी कर लूं, और दिखा दूं। और सच्चाई यह है कि मेरे पास ताकत उनसे ज्यादा थी,उस समय भी और आज भी है।

Relationship between positive thinking and Maa Lakshmi
           सकारात्मक सोच और मां लक्ष्मी का संबंध

लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मैं किसी के उकसाने पर, उनके जैसा हो गया, तो जीता तो वही! जब मैं, मैं ही नहीं रहा, तो फिर लड़ कौन रहा है? मैं तो रहा ही नहीं। तब वो जीत जाएगा। मेरी असली कशमकश यह थी कि बिना उसके जैसा हुए, उससे बाहर निकलना है।

Vikas Divyakirti Best Hindi Motivational Speech

यह कुछ वैसा ही था जैसे आप सड़क पर जा रहे हैं और कीचड़ में एक सूअर लोट रहा है। उछल-उछल कर लोट रहा है। और आपके सफेद कमीज पर छींटा पड़ गया। अब आपके पास दो विकल्प हैं,या तो हिसाब बराबर करने के लिए आप भी उतर जाइए उसी कीचड़ में। लेकिन आप उसे कितना गंदा करेंगे? वो तो मस्त है उसी गंदगी में। उसका तो स्वभाव है वो। और आपके पास तो बस एक छींटा था, लेकिन जब आप वहाँ जाएंगे, तो पूरी कमीज गंदी हो जाएगी। इसलिए सबसे अच्छा यही है कि वहाँ से निकल जाइए। लेट गो कर दीजिए।

मैंने रहीम का एक दोहा अपने जीवन का सार बना लिया:-

रहीमन ओछे नरन सो, बैर भली न प्रीति।
काटे चाटे स्वान सों, दहिबांति विपरीत॥

रहीम कहते हैं—ओछे किस्म के लोगों से न दुश्मनी अच्छी है, न दोस्ती। जैसे कुत्ता काटे तो भी परेशानी, चाटे तो भी। तो मेरा उसूल बन गया—इस तरह के लोगों से न दोस्ती, न दुश्मनी। न दिल में कोई बैर रखने हैं, न यह भावना कि मैं हिसाब बराबर कर दूँगा, या हरा दूँगा। रखना ही नहीं।

12th ke baad kya kare
                  12th ke baad kya kare

मेरी किसी से ठीक-ठाक दोस्ती भी है तो जब हम मिलते हैं, बड़े प्यार से मिलते हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं। नाराजगी भी नहीं। मुझे लगता है कि वह अपना धर्म निभा रहा था, और मैं अपना निभा रहा था।

और अगर मैं दुश्मनी पाल लेता, तो शायद बीपी बढ़ा लेता, डायबिटीज करवा लेता। मैंने पाला ही नहीं, ना तब, ना अब, और ना ही मैं पालता हूँ। कई ऐसे मौके आए, जहाँ दुश्मनी करने का पूरा स्कोप था। लेकिन मैं करता ही नहीं। मुझे शौक ही नहीं है दुश्मनी करने का।

दुनिया में मेरा एक भी दुश्मन नहीं है। हाँ, कई लोग मुझे अपना दुश्मन मानते होंगे, लेकिन मैं उन्हें दुश्मन नहीं मानता। वो मेरे लिए केवल “परिचित” हैं—जो मित्र हो सकते थे या बन सकते हैं। फिलहाल मित्र नहीं हैं, लेकिन दुश्मन भी नहीं हैं।

और अगर कभी दुश्मनी हो भी जाए, तो मैं हमेशा ध्यान रखता हूँ कि बाद में दोस्ती हो सके। बशीर बद्र ने बहुत सुंदर कहा है:

“दुश्मनी जमकर करो, लेकिन यह गुंजाइश रहे,
गर कभी हम दोस्त हो जाएं, तो शर्मिंदा न हों।”

मैं हमेशा यही ध्यान में रखता हूँ।

प्रेरणादायक अनमोल वचन | Spiritual Talk In Hindi

Importance of discipline in student life

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व | Importance of discipline in student life | प्रेमानंद महाराज जी :32 | एकांतिक

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व-Importance of discipline in student life राधे राधे!🙏🙏 Importance of discipline in student life महाराज ...
hanuman suvichar in hindi

hanuman suvichar in hindi | हनुमान सुविचार हिंदी में

hanuman suvichar in hindi-हनुमान सुविचार हिंदी में अगर आप किसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं। तो सुंदरकांड ...
देवी श्लोक संस्कृत

देवी श्लोक संस्कृत | Devi Shloka Sanskrit

देवी श्लोक संस्कृत-Devi Shloka Sanskrit देवी श्लोक संस्कृत | Devi Shloka Sanskrit या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै ...
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु श्लोक

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु श्लोक | Guru Brahma Guru Vishnu Shloka | श्लोक

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु श्लोक-Guru Brahma Guru Vishnu Shloka गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु श्लोक गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् ...
शिव श्लोक संस्कृत

शिव श्लोक संस्कृत | शिव मंत्र श्लोक | Shiv Mantra Shlok | powerful shiv stotra for success

शिव श्लोक संस्कृत | Shiv Mantra Shlok शिव श्लोक संस्कृत करपूर गौरं करुणावतारं करपूर गौरं करुणावतारं संसार सारं भुजगेन्द्र हारम् ...
धर्मो रक्षति रक्षितः पूर्ण श्लोक

धर्मो रक्षति रक्षितः पूर्ण श्लोक | प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक | मनुस्मृति श्लोक

धर्मो रक्षति रक्षितः पूर्ण श्लोक "धर्मो रक्षति रक्षितः पूर्ण श्लोक" एक गहन और प्राचीन सत्य है, जो हमें यह सिखाता ...
यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक

यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक | yada yada hee dharmasy shlok | यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक हिंदी अनुवाद

यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक-yada yada hee dharmasy shlok राधे राधे!🙏🙏 यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक | yada yada hee ...
Maata-pita Bhagavaan ka roop hain

माता-पिता भगवान का रूप हैं | Maata-pita Bhagavaan ka roop hain | प्रेमानंद महाराज जी :31 | एकांतिक

माता-पिता भगवान का रूप हैं- Maata-pita Bhagavaan ka roop hain राधे राधे!🙏🙏 माता-पिता भगवान का रूप हैं | maata-pita bhagavaan ...
Hariharan sankatmochan Hanuman ashtak lyrics

संकट मोचन हनुमान अष्टक | Hariharan sankatmochan hanuman ashtak lyrics

संकट मोचन हनुमान अष्टक - Hariharan sankatmochan Hanuman ashtak lyrics Hariharan sankatmochan Hanuman ashtak lyrics संकट मोचन हनुमान अष्टक – ...
Krishnay Vasudevay Haraye Paramatmane

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने | Krishnay Vasudevay Haraye Paramatmane

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने-Krishnay Vasudevay Haraye Paramatmane कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने | Krishnay Vasudevay Haraye Paramatmane श्लोक कृष्णाय वासुदेवाय हरये ...
छोटे संस्कृत श्लोक

छोटे संस्कृत श्लोक | Small Sanskrit Shlokas | संस्कृत श्लोक

छोटे संस्कृत श्लोक-Small Sanskrit Shlokas 50 छोटे संस्कृत श्लोक और उनके हिंदी अर्थ सत्य, धर्म और ज्ञान(1–10) सत्यं वद। — ...
गीता श्लोक इन हिंदी

गीता श्लोक इन हिंदी | Geeta Slok in Hindi | कृष्ण के उपदेश हिंदी में

गीता श्लोक इन हिंदी-Geeta Slok in Hindi भगवद गीता के कुछ प्रसिद्ध श्लोक हिंदी में, अर्थ सहित: गीता श्लोक इन ...
कर्म पर गीता के श्लोक

कर्म पर गीता के श्लोक | Gita slok on karma | गीता श्लोक इन हिंदी

कर्म पर गीता के श्लोक कर्म पर गीता के श्लोक | Gita slok on karma यहाँ कर्म पर आधारित भगवद ...
Is everything in the hands of god

क्या सब कुछ भगवान के हाथ में होता है | Is everything in the hands of god | प्रेमानंद महाराज जी :30 | एकांतिक

क्या सब कुछ भगवान के हाथ में होता है-Is everything in the hands of god राधे राधे!🙏🙏 Is everything in ...
भगवान हमें दुख क्यों देते हैं

भगवान हमें दुख क्यों देते हैं | दुख क्यों होता है | प्रेमानंद महाराज जी :29 | एकांतिक

भगवान हमें दुख क्यों देते हैं- दुख क्यों होता है-प्रेमानंद महाराज जी राधे राधे!🙏🙏 महाराज जी! भगवान तो दयालु हैं ...

राधे राधे 🙏🙏 एक सच्ची कहानी। एक बार अवश्य पढ़े 🙏

हमारे शरीर और मानसिक आरोग्य का आधार हमारी जीवन शक्ति है। वह प्राण शक्ति भी कहलाती है।

 

Leave a Comment

error: