प्रेरणादायक कहानी छोटी सी-
एक दिन कॉलेज में, एक प्रोफेसर ने अपने छात्रों से पूछा, “इस संसार में जो कुछ भी है, क्या वह भगवान ने ही बनाया है?”
सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा, “हां, भगवान ने ही बनाया है।”
प्रोफेसर ने कहा, “तो इसका मतलब यह हुआ कि बुराई भी भगवान की बनाई हुई चीज़ है।”
यह सुनकर एक छात्र खड़ा हुआ और बोला, “सर, इतनी जल्दी इस नतीजे पर मत पहुंचिए।”
इसे भी जरूर पढ़े- कलयुग में पुण्य क्या है | What is virtue in Kalyug in hindi
प्रोफेसर ने पूछा, “क्यों? जब सबने कहा कि सब कुछ भगवान का बनाया हुआ है, तो तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?”
छात्र ने विनम्रता से कहा, “सर, मैं आपसे दो छोटे-छोटे सवाल पूछना चाहता हूं। यदि मेरे सवालों के बाद भी आपकी बात सही साबित हो, तो मैं आपकी बात मान लूंगा।”
प्रोफेसर ने मुस्कुराते हुए कहा, “ठीक है, पूछो।”
छात्र ने पूछा, “सर, क्या ठंड का कोई अस्तित्व है?”
इसे भी जरूर पढ़े- Defying Age: 3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें
प्रोफेसर ने तुरंत उत्तर दिया, “हां, बिल्कुल। ठंड को हम महसूस कर सकते हैं।”
छात्र ने जवाब दिया, “नहीं सर, ठंड का कोई अस्तित्व नहीं है। ठंड असल में गर्मी की अनुपस्थिति का अहसास भर है। जहां गर्मी नहीं होती, वहां हम ठंड को महसूस करते हैं।”
प्रोफेसर यह सुनकर चुप हो गए।
फिर छात्र ने दूसरा सवाल पूछा, “सर, क्या अंधेरे का कोई अस्तित्व है?”
प्रोफेसर ने कहा, “हां, रात में अंधेरा होता है।”
छात्र ने कहा, “नहीं सर। अंधेरा भी कुछ नहीं है। यह केवल प्रकाश की अनुपस्थिति है। जहां रोशनी नहीं होती, वहां हमें अंधेरा महसूस होता है।”
इसे भी जरूर पढ़े-मौन की शक्ति | The Power Of Silence in hindi| मन का निरीक्षण
प्रोफेसर ने कहा, “ठीक है, अब अपनी बात आगे बढ़ाओ।”
छात्र ने कहा, “सर, आप हमें भौतिक विज्ञान में प्रकाश और ताप (लाइट और हीट) के बारे में पढ़ाते हैं, लेकिन अंधकार और ठंड (डार्क और कोल्ड) के बारे में नहीं। क्योंकि वास्तव में ऐसा कोई विषय होता ही नहीं।
उसी प्रकार, भगवान ने केवल अच्छाई बनाई है। जहां अच्छाई नहीं होती, वहां हमें बुराई महसूस होती है। परंतु बुराई को भगवान ने नहीं बनाया। यह केवल अच्छाई की अनुपस्थिति है।
असल में, इस दुनिया में बुराई का कोई अस्तित्व नहीं है। यह केवल हमारे प्यार, विश्वास, और ईश्वर में आस्था की कमी का नाम है।”
छात्र की बात सुनकर प्रोफेसर विचारमग्न हो गए।
शिक्षा
जब और जहां मौका मिले, अच्छाई बांटिए। अच्छाई बढ़ेगी तो बुराई का कोई अस्तित्व ही नहीं रहेगा।
Inspired Hindi stories। हिंदी कहानियां प्रेरणादायक
कर्पूर गौरम करुणावतारं हिंदी में | कर्पूर गौरं मंत्र | Karpoor Gauram Mantra
प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करें यूरिक एसिड | Control Uric Acid Naturally With These 6 Fruits
यूरिक एसिड का घरेलू इलाज | यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
डायबिटीज के लक्षण और उपाय | 8 Diabetes symptoms and remedies
शुगर तुरंत कम करने के उपाय? | डायबिटीज रोगियों के लिए 1 खुशखबरी | डायबिटीज
5 ज़हरीले खाद्य पदार्थ | 5 poisonous foods | Healthy Tips
बुद्धि की विजय: बीरबल की अनोखी सीख:Victory of Wisdom: Birbal’s unique lesson
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए | 3 Super Healthy options | डायबिटीज रोगियों के लिए खुशखबरी
अध्यात्म क्या है | What is Spirituality
जीवन से जुड़ी कुछ अच्छी बातें | Some Good Things Related to Life | मन की बात | My Experience
God’s glory and man’s pride in hindi | भगवान की महिमा और मानव का अहंकार | प्रेरणादायक कहानी
कृष्ण ज्ञान की बातें | Krishna’s Words of Wisdom | कृष्ण वाणी | Krishna Vaani
Spiritual transformation story in Hindi | भक्ति की शक्ति कहानी
Nari Shakti | नारी शक्ति | पत्नी का समर्पण | आध्यात्मिक कहानी
इसे भी जरूर पढ़े- How to handle mental pressure in hindi | मानसिक दबाव
इसे भी जरूर पढ़े- आगे बढ़ने का मंत्र: सफलता की तीन बड़ी बाधाएं | Mantra for Progress: The Three Biggest Obstacles to Success in hindi
इसे भी जरूर पढ़े- Defying Age: 3 Amazing Superfoods in Hindi | 3 जादुई फूड्स: बुढ़ापे से बचें और यंग रहें