ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें | Vikas Divyakirti Best Hindi Motivational Speech 2025

ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें

सर, क्या आप अपने जीवन का कोई ऐसा उदाहरण दे सकते हैं जब आपने किसी बात को छोड़ दिया हो या ‘लेट गो’ किया हो, जिससे हमें भी कुछ सीखने को मिले?

ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें

आज से सात-आठ साल पहले, मैं थोड़ा एंज़ायटी का शिकार हुआ। कई कारण थे, पर उसमें दो-चार लोग ऐसे थे जिन्होंने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। उस समय उन्होंने कर दिया और मैंने करवा भी लिया। अब तो मैं करवाता ही नहीं, तब मैंने करवा लिया था। अजीब किस्म के लोग थे, जो पीछे पड़कर रात-दिन, चौबीस घंटे तनाव देते रहते। वो भी बिना किसी बात के, बिना किसी वजह के।

ऐसी स्थिति में मैं बड़ा परेशान रहा। फिर बाद में परिस्थितियाँ बदलीं, मैं ठीक हो गया। मेरी स्थितियाँ बेहतर हो गईं। उन्हीं दिनों मैंने रहीम का एक दोहा पढ़ा, जो मेरे जीवन का उसूल बन गया। उस दोहे ने मुझे भीतर से बदल दिया। एक-दो बार मेरे मन में आया कि मैं भी दुश्मनी कर लूं, और दिखा दूं। और सच्चाई यह है कि मेरे पास ताकत उनसे ज्यादा थी,उस समय भी और आज भी है।

Relationship between positive thinking and Maa Lakshmi
           सकारात्मक सोच और मां लक्ष्मी का संबंध

लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मैं किसी के उकसाने पर, उनके जैसा हो गया, तो जीता तो वही! जब मैं, मैं ही नहीं रहा, तो फिर लड़ कौन रहा है? मैं तो रहा ही नहीं। तब वो जीत जाएगा। मेरी असली कशमकश यह थी कि बिना उसके जैसा हुए, उससे बाहर निकलना है।

Vikas Divyakirti Best Hindi Motivational Speech

यह कुछ वैसा ही था जैसे आप सड़क पर जा रहे हैं और कीचड़ में एक सूअर लोट रहा है। उछल-उछल कर लोट रहा है। और आपके सफेद कमीज पर छींटा पड़ गया। अब आपके पास दो विकल्प हैं,या तो हिसाब बराबर करने के लिए आप भी उतर जाइए उसी कीचड़ में। लेकिन आप उसे कितना गंदा करेंगे? वो तो मस्त है उसी गंदगी में। उसका तो स्वभाव है वो। और आपके पास तो बस एक छींटा था, लेकिन जब आप वहाँ जाएंगे, तो पूरी कमीज गंदी हो जाएगी। इसलिए सबसे अच्छा यही है कि वहाँ से निकल जाइए। लेट गो कर दीजिए।

मैंने रहीम का एक दोहा अपने जीवन का सार बना लिया:-

रहीमन ओछे नरन सो, बैर भली न प्रीति।
काटे चाटे स्वान सों, दहिबांति विपरीत॥

रहीम कहते हैं—ओछे किस्म के लोगों से न दुश्मनी अच्छी है, न दोस्ती। जैसे कुत्ता काटे तो भी परेशानी, चाटे तो भी। तो मेरा उसूल बन गया—इस तरह के लोगों से न दोस्ती, न दुश्मनी। न दिल में कोई बैर रखने हैं, न यह भावना कि मैं हिसाब बराबर कर दूँगा, या हरा दूँगा। रखना ही नहीं।

12th ke baad kya kare
                  12th ke baad kya kare

मेरी किसी से ठीक-ठाक दोस्ती भी है तो जब हम मिलते हैं, बड़े प्यार से मिलते हैं। मुझे किसी से कोई दिक्कत नहीं। नाराजगी भी नहीं। मुझे लगता है कि वह अपना धर्म निभा रहा था, और मैं अपना निभा रहा था।

और अगर मैं दुश्मनी पाल लेता, तो शायद बीपी बढ़ा लेता, डायबिटीज करवा लेता। मैंने पाला ही नहीं, ना तब, ना अब, और ना ही मैं पालता हूँ। कई ऐसे मौके आए, जहाँ दुश्मनी करने का पूरा स्कोप था। लेकिन मैं करता ही नहीं। मुझे शौक ही नहीं है दुश्मनी करने का।

दुनिया में मेरा एक भी दुश्मन नहीं है। हाँ, कई लोग मुझे अपना दुश्मन मानते होंगे, लेकिन मैं उन्हें दुश्मन नहीं मानता। वो मेरे लिए केवल “परिचित” हैं—जो मित्र हो सकते थे या बन सकते हैं। फिलहाल मित्र नहीं हैं, लेकिन दुश्मन भी नहीं हैं।

और अगर कभी दुश्मनी हो भी जाए, तो मैं हमेशा ध्यान रखता हूँ कि बाद में दोस्ती हो सके। बशीर बद्र ने बहुत सुंदर कहा है:

“दुश्मनी जमकर करो, लेकिन यह गुंजाइश रहे,
गर कभी हम दोस्त हो जाएं, तो शर्मिंदा न हों।”

मैं हमेशा यही ध्यान में रखता हूँ।

प्रेरणादायक अनमोल वचन | Spiritual Talk In Hindi

भगवान से क्षमा कैसे माँगें

भगवान से क्षमा कैसे माँगें | How to ask God for forgiveness in Hindi | भक्ति में गलती हो जाए तो क्या करें

भगवान से क्षमा कैसे माँगें-How to ask God for forgiveness राधे-राधे🙏🙏 भगवान से क्षमा कैसे माँगें | How to ask ...
समर्पण से आलस्य या प्रेरणा

समर्पण से आलस्य या प्रेरणा | Laziness or inspiration from dedication in Hindi | Maharaj ji Premanand

समर्पण से आलस्य या प्रेरणा-Laziness or inspiration from dedication राधे राधे!🙏🙏 समर्पण से आलस्य या प्रेरणा | Laziness or inspiration ...
भजन में मन क्यों नहीं लगता

भजन में मन क्यों नहीं लगता | शादी के बाद भजन में कमी | Premanand Maharaj Ji | Spiritual Talk

भजन में मन क्यों नहीं लगता-शादी के बाद भजन में कमी राधे राधे 🙏🙏 भजन में मन क्यों नहीं लगता ...
राधे राधे जपने से क्या लाभ है

राधे राधे जपने से क्या लाभ है | What is the benefit of chanting Radhe Radhe | Premanand Maharaj Ji

राधे राधे जपने से क्या लाभ है-What is the benefit of chanting Radhe Radhe राधे-राधे🙏🙏 राधे राधे जपने से क्या ...
भगवत प्राप्ति कैसे करें

भगवत प्राप्ति कैसे करें | गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति | Premanand Maharaj ji | Akantik Vaartalaap

गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति-भगवत प्राप्ति कैसे करें राधे राधे 🙏🙏 गृहस्थ जीवन में भगवतप्राप्ति | भगवत प्राप्ति कैसे करें जिम्मेदारियों ...
Spiritual meaning of destiny and karma

प्रारब्ध और कर्म का आध्यात्मिक अर्थ | Spiritual meaning of destiny and karma | Premanand Maharaj

प्रारब्ध और कर्म का आध्यात्मिक अर्थ-Spiritual meaning of destiny and karma  राधे राधे 🙏🙏 प्रारब्ध और कर्म का आध्यात्मिक अर्थ ...
धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति

धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति | Dharmik Karma Se Paap Mukti | Guru Vani | Premanand ji Maharaj : 7

धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति-Dharmik Karma Se Paap Mukti राधे राधे 🙏🙏 धार्मिक कर्म से पाप मुक्ति | Dharmik Karma ...
Jai hanuman gyan gun sagar

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर | Jai hanuman gyan gun sagar | हनुमान चालीसा लिखित में

Jai hanuman gyan gun sagar- जय श्रीराम!🙏🙏 कहते हैं कि अगर सुबह-सुबह आपने हनुमान चालीसा (Jai hanuman gyan gun sagar) ...
Karma Bada hai ya Dharma

कर्म बड़ा है या धर्म | Karma Bada hai ya Dharma in Hindi | प्रेमानंद महाराज जी :6 | Ekantik Vartalaap

कर्म बड़ा है या धर्म-Karma Bada hai ya Dharma राधे राधे 🙏🙏 Karma Bada hai ya Dharma धर्म से युक्त ...
51 Shaktipeeths

51 शक्तिपीठों के नाम और स्थान | 51 Shaktipeeths

51 Shaktipeeths-51 शक्तिपीठों के नाम और स्थान शक्तिपीठों का प्रादुर्भाव : - सती के मृत शरीर के विभिन्न अंग और ...
Why is Krishna the best

कृष्ण क्यों हैं सर्वश्रेष्ठ | Why is Krishna the best | कृष्ण का अर्थ | भगवान कौन हैं?

Why is Krishna the best-कृष्ण क्यों हैं सर्वश्रेष्ठ 🙏🙏 हरे कृष्ण! कृष्ण क्यों हैं सर्वश्रेष्ठ | Why is Krishna the ...
Motivational Shayari in Hindi

Motivational Shayari in Hindi | प्रेरणादायक शायरी | success motivational shayari

Motivational Shayari in Hindi-यहाँ कुछ बेहतरीन और प्रेरणादायक मोटिवेशनल शायरी (Motivational Shayari) दी गई हैं जो आपको या किसी को ...
What is the best service to humanity

मानवता की सबसे बड़ी सेवा क्या है | What is the best service to humanity | Krishna Bhakti

मानवता की सबसे बड़ी सेवा क्या है -What is the best service to humanity? 🙏🙏 हरे कृष्ण! What is the ...
Why is the spiritual word so special

आध्यात्मिक संसार इतना विशेष क्यों है | Why is the spiritual word so special | प्रश्नोत्री | Spirituality

Why is the spiritual word so special-आध्यात्मिक संसार इतना विशेष क्यों है? 🙏🙏 हरे कृष्ण! Why is the spiritual word ...
आज का सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में

आज का सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में | Today’s best thoughts in | सर्वश्रेष्ठ सुविचार

आज का सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में आज का सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिन्दी में | Today's best thoughts in hindi यह रहे ...

राधे राधे 🙏🙏 एक सच्ची कहानी। एक बार अवश्य पढ़े 🙏

हमारे शरीर और मानसिक आरोग्य का आधार हमारी जीवन शक्ति है। वह प्राण शक्ति भी कहलाती है।

 

Leave a Comment

error: